Search

 
 
 

The Kerala Story 2 की रिलीज पर केरल हाई कोर्ट की रोक, फिर भी बिक रहे टिकट

फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को रिलीज से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है. सेंसर बोर्ड (CBFC) से हरी झंडी मिलने के बावजूद केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार को फिल्म की रिलीज पर 15 दिनों के लिए अंतरिम रोक लगा दी.
 

Lagatar desk : फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को रिलीज से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है. सेंसर बोर्ड (CBFC) से हरी झंडी मिलने के बावजूद केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार को फिल्म की रिलीज पर 15 दिनों के लिए अंतरिम रोक लगा दी. इसका मतलब है कि अब 'द केरल स्टोरी 2'  आज शुक्रवार, 27 फरवरी को रिलीज नहीं होगी।

 

अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया फिल्म सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती है और किसी विशेष समुदाय को बदनाम करने की आशंका है. कोर्ट ने सेंसर प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं और फिल्म को दोबारा जांच के लिए भेजने की बात कही है.

 

हालांकि, निर्माताओं ने इस आदेश के खिलाफ तुरंत अपील दायर की है. अदालत ने अपील पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी है, जिससे फिल्म की समय पर रिलीज की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

 

टिकट बिक्री को लेकर असमंजस

कोर्ट के आदेश के बाद सिनेमाघरों और ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है. PVR, INOX और सिनेपोलिस जैसी बड़ी नेशनल चेन ने BookMyShow जैसे प्लेटफॉर्म से फिल्म के शो हटा दिए हैं.

 

इसके उलट, कुछ अन्य थिएटरों में शुक्रवार सुबह तक बुकिंग जारी रही. रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के करीब 21 और दिल्ली के लगभग 14 सिनेमाघरों में टिकट बिक्री चालू रही, जिससे दर्शक असमंजस में हैं कि फिल्म रिलीज हुई है या नहीं.

 

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सिनेमाघरों के अलग-अलग रुख ने सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है. कुछ थिएटरों ने कानूनी कारणों से फिल्म को ‘होल्ड’ पर रखने की जानकारी दी, जबकि कुछ ने रिलीज का ऐलान कर दिया.यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि अगर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है तो टिकट कैसे बिक रहे हैं. यह स्थिति सिनेमाघरों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के बीच समन्वय की कमी को दर्शाती है.

 

कोर्ट की सख्त टिप्पणी

केरल हाई कोर्ट ने टिप्पणी की कि बिना गहन जांच के ऐसी फिल्म को रिलीज करना उचित नहीं है, जो समाज में वैमनस्य पैदा कर सकती है.विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में हैं.फिलहाल मेकर्स की ओर से स्टे ऑर्डर पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इंडस्ट्री और दर्शकों की नजरें अब हाई कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही