Search

CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड : सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन 1 जून से, जुलाई में होगी परीक्षा

Ranchi :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में अगर आपको कंपार्टमेंट लगा है तो यह खबर आपके लिए है. आप सीबीएसई बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा देकर अपना रिजल्ट बेहतर कर सकते हैं. इसको लेकर सीबीएसई ने नोटिफिकेशन जारी किया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए छात्र 1 जून से एलओसी जमा कर सकते हैं. वहीं 10वीं और 12वीं बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित होगी. (पढ़ें, साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-nukkad-funeral-procession-made-people-aware-against-drug-addiction/">साहिबगंज

: नुक्कड़ शव यात्रा निकाल लोगों को नशा के खिलाफ किया जागरूक )

छात्रों को हर सब्जेक्ट के लिए देने होंगे 300 रुपये

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए  1 जून से एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट) जमा कर सकते हैं. छात्र सीबीएसई परीक्षा संगम की ऑफिशियल वेबसाइट parikshasangam.cbse.gov.in">http://parikshasangam.cbse.gov.in">parikshasangam.cbse.gov.in

पर जाकर आवेदन दे सकते हैं. 1 जून से 15 जून तक भारत के सभी सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूलों में यह प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. छात्र को प्रति विषय 300 रुपये देने होंगे. अगर छात्र किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाते हैं तो वे 16 और 17 जून को 2000 रुपये लेट फाइन देकर आवेदन कर सकते हैं. दसवीं और बारहवीं बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की जायेगी. इसे भी पढ़ें : J&K">https://lagatar.in/jammu-srinagar-highway-and-mughal-road-closed-due-to-landslides-and-mudslides/">J&K

: रामबन-पुंछ में भूस्खलन, 200 वाहन फंसे, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//