Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुचाई के अरुवां में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए लिया गया आवेदन

Advertisement
Advertisement
Saraikela/Kuchai : सरायकेला-खरसावां जिला के कुचाई प्रखंड के अरुवां में बुधवार को `आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार` कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ सुजाता कुजूर, जिप सदस्य जिंगी हेम्ब्रम, प्रमुख करम सिंह मुंडा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शिव चरण हांसदा, मुखिया महेश्वर उरांव, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अशोक महतो, ग्राम प्रधान दुलाल स्वांसी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम में बीडीओ सुजाता कुजूर ने कहा कि सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. आम नागरिकों को राज्य सरकार की सभी 27 लोक कल्याणकारी योजनाओं से योग्य लाभुकों को लाभांवित किया जाएगा. योग्य लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ साथ उनकी समस्याओं को सुन कर समाधान किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए स्टॉल लगा कर लोगों से आवेदन लिया गया. [caption id="attachment_186786" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/KUCHAI-APKE-DWAR-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> कार्यक्रम का उद्घाटन करते बीडीओ और अन्य.[/caption] इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-jmm-blocked-the-gate-of-tslpl-mine-in-noamundi-and-baraiburu-from-6-am/">किरीबुरु

: झामुमो ने नोवामुंडी व बराईबुरु में टीएसएलपीएल खदान का गेट सुबह छह बजे से किया जाम
साथ ही विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगा कर परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया. मौके पर खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत नए राशन कार्ड के लिए आवेदन पत्रों की स्वीकृति, उसकी त्रुटियों को दूर करने, पेंशन प्राप्त करने में लाभान्वितों को हो रही समस्या का निराकरण किया गया. साथ ही मनरेगा के तहत नए जॉब कार्ड, प्रवासी श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के तौर पर जॉब कार्ड बनाने, जमीन का लगान की रसीद काटने, परिसंपत्तियों का वितरण, कृषि ऋण माफी, ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन के आवेदन का निपटारा किया गया. वहीं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, नवजात का कराया गया मुंहजुठी, धोती-साड़ी, कंबल का वितरण सहित परिसंपत्तियों और प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया. मौके पर डॉ हरिपद हेम्ब्रम, एमओ शंकर साव, जेएसएलपीएस के बीसी रमेश द्विवेदी, पंचयत सचिव अशोक महतो, बीटीएम राजेश कुमार, नरेश सिंहदेव, मनरेगा के बीपीओ निपेन साव आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही