Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय ने विभिन्न विश्वविद्यालय विभागों एवं महाविद्यालयों में Ph.D. शोध में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होकर 10 सितंबर 2026 तक चलेगी.
इसे भी पढ़ें:
विश्वविद्यालय के मानविकी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान सहित विभिन्न विषयों में उपलब्ध रिक्त सीटों के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. Ph.D. में प्रवेश के लिए स्नातकोत्तर डिग्री में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए सामान्यतः न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं. वहीं चार वर्षीय स्नातक Hons./Hons. with Research के आधार पर Ph.D. में प्रवेश के लिए 75 प्रतिशत अंक आवश्यक होंगे. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार 5 प्रतिशत अंकों की छूट मिलेगी.
UGC/CSIR-NET, GATE एवं अन्य समकक्ष परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं. चयन प्रक्रिया के तहत पात्र अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग के बाद साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा. NET/JRF समेत विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय के विज्ञापन में निर्धारित नियमों के अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी.
अभ्यर्थियों को आवेदन की हार्ड कॉपी संबंधित विभाग में जमा करनी होगी. इसके साथ आवेदन पत्र एवं आवश्यक प्रमाण-पत्रों की स्कैन कॉपी directorresearch@ranchiuniversity.ac.in पर भेजना अनिवार्य है. विश्वविद्यालय मुख्यालय में आवेदन जमा नहीं किया जाएगा.
विषयवार रिक्त सीटों, पात्रता मानदंड, आवेदन पत्र, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की विस्तृत जानकारी रांची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ranchiuniversity.ac.in पर उपलब्ध है. विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

