Lagatar Desk : इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (IUCAA), पुणे ने INAT 2027 के लिए पीएचडी और SPPU-IUCAA संयुक्त एमएससी (फिजिक्स विद एस्ट्रोफिजिक्स) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है.
पीएचडी कार्यक्रम के लिए फिजिक्स, एप्लाइड फिजिक्स, गणित, एप्लाइड गणित, इलेक्ट्रॉनिक्स या एस्ट्रोनॉमी में बीएससी/एमएससी/इंटीग्रेटेड एमएससी अथवा किसी भी इंजीनियरिंग शाखा में बीई/बीटेक/एमई/एमटेक की डिग्री वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं और योग्यता डिग्री जुलाई 2027 तक पूरी होनी चाहिए.
पीएचडी में चयन INAT-2027 लिखित परीक्षा और उसके बाद दो चरणों के इंटरव्यू के माध्यम से होगा. लिखित परीक्षा 17 जनवरी 2027 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.वहीं, संयुक्त एमएससी कार्यक्रम के लिए बीएससी फिजिक्स विद मैथेमेटिक्स या इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं.
इसमें भी न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक और जुलाई 2027 तक डिग्री पूरी करना अनिवार्य है. एमएससी में चयन केवल INAT-2027 के लिखित परीक्षा के स्कोर के आधार पर होगा. परीक्षा 17 जनवरी 2027 को होगी. उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए www.iucaa.in पर जा सकते हैं.

