Search

 
 
 

Live News : 12 सितंबर की बड़ी खबरें एक जगह

यूएस ओपन: फाइनल में पहुंची क्रिस्टीना और अन्निका, सेमीफाइनल में रेवती-सुशकोवा को मिली हार

Sports News: यूएस ओपन गर्ल्स डबल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में शनिवार को अमेरिकी जोड़ी क्रिस्टीना पेनिककोवा और अन्निका पेनिककोवा से भारत की माया राजेश्वरन रेवती और यूक्रेन की एंटोनिन्या सुशकोवा को हार का सामना करना पड़ा. सेमीफाइनल में 1 घंटे 6 मिनट तक चले मुकाबले में रेवती और सुशकोवा की जोड़ी पेनिककोवा बहनों के खिलाफ 6-7 (3), 2-6 से हार के बाद यूएस ओपन में सफर समाप्त हो गया. 

आगे पढ़ें....

गुजरात के कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी का झारखंड कनेक्शन, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

गिरफ्तार

Lagatar Desk :   गुजरात के सचिवालय, विधानसभा, अहमदाबाद के कुछ प्रमुख स्कूलों और गांधीनगर जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी भरे ई-मेल का झारखंड कनेक्शन सामने आया है. इसके बाद गुजरात साइबर क्राइम ब्रांच की टीम देवघर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से चिह्नित ठिकानों पर छापेमारी की. मौके से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और ई-मेल भेजने के पीछे उसकी भूमिका की जांच की जा रही है.

Ranchi News : ट्यूलिप हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, मरीज के परिजनों से मारपीट मामले में हुई कार्रवाई

ट्यूलिप हॉस्पिटल

Ranchi News : राजधानी रांची के रिंग रोड स्थित ट्यूलिप हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. अस्पताल में बीते दिनों मरीज के परिजनों और कर्मचारियों के बीच मारपीट हुई थी. इस मामले को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया था.

स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर शनिवार को जांच कमेटी ट्यूलिप हॉस्पिटल पहुंची. कमेटी ने अस्पताल में हुई घटना और पूरे मामले की जांच की. जांच के बाद अस्पताल को मामले में दोषी पाया गया. इसके बाद अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की गई.

सीतामढ़ी में जिप सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी में की तोड़फोड़

प्रतीकात्मक चित्र

Sitamarhi News : बिहार में अपराधियों का मनोबल दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है. आए दिन लूट, हत्या की घटनाएं हो रही है. ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने शनिवार सुबह जिला परिषद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.


घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. इस घटना से ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया. आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. 


देखते ही देखते आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान कई पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है.

विधान परिषद टिकट बंटावारे पर RJD में रार, रोहिणी ने पार्टी नेतृत्व पर उठाए सवाल, BJP भी कूदी

Bihar News :  बिहार में विधान परिषद चुनाव के लिए आरजेडी की ओर से प्रत्याशियों के नाम घोषित करने के बाद पार्टी के अंदर ही विरोध के सुर सुनाई देने लगे हैं. लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने टिकट बंटवारे को लेकर सवाल उठाते हुए पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा है.

आगे पढ़ें....

Playground 5: एल्विश-तेजस्वी की लड़ाई पर करण का रिएक्शन, बोले- छोटा भाई व छोटी मंगेतर ने मचा रखा है कलेश

Lagatar Desk : गेमिंग रियलिटी शो प्लेग्राउंड सीजन 5 इन दिनों  सुर्खियों में  है. शो का ग्रैंड फिनाले आज होने जा रहा है. फिनाले से ठीक पहले करण कुंद्रा ने शो में एंट्री ली है. मेकर्स ने इसका प्रोमो जारी किया है, जिसमें करण अपने मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. शो में एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश बतौर मेंटोर दिखाई दे रहे हैं और दोनों का करण कुंद्रा से खास रिश्ता है. 

आगे पढ़ें...

हजारीबाग DFO पर गंभीर आरोप, शंभूलाल यादव ने स्वतंत्र जांच की मांग की

Hazaribagh News :  हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल के डीएफओ मौन प्रकाश को लेकर विवाद बढ़ गया है. झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष शंभूलाल यादव ने उनके खिलाफ विभाग में आपत्ति दर्ज करायी है और स्वतंत्र जांच की मांग है. झामुमो नेता ने 11 सितंबर 2026 को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अवर सचिव को आपत्ति पत्र सौंपा है.

आगे पढ़ें...

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग BRICS समिट 2026 में शामिल होने दिल्ली पहुंचे

चीनी राष्ट्रपति

Lagatar Desk :   चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग BRICS समिट 2026 में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति द्विपक्षीय बैठक करेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक की.

इसके अलावा इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ हैदराबाद भवन में द्विपक्षीय बैठक की. प्रधानमंत्री मोदी की इथियोपिया और मलेशिया के साथ हुई द्विपक्षीय बैठकों ने इन देशों के साथ भारत के रिश्तों को एक नई दिशा दी है.

दोनों देशों ने भारत के साथ मजबूत रक्षा सहयोग की इच्छा जताई. इसमें संयुक्त रूप से कर्मियों की ट्रेनिंग और भारत से रक्षा उपकरणों की खरीद पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने भारतीय उद्योग और निवेश का स्वागत किया.  इथियोपिया ने खास तौर पर भारतीय माइनिंग कंपनियों का स्वागत किया.  मलेशिया के साथ सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में मौकों पर भी चर्चा हुई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग के साथ भी हैदराबाद भवन में द्विपक्षीय बैठक की. इधर BRICS समिट 2026 को लेकर भारत मंडपम में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. 

Brics Summit के इतर पीएम मोदी ने इथियोपिया के पीएम से की मुलाकात

मोदी और इथियोपिया के पीएम

Lagatar Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स समिट 2026 से इतर हैदराबाद भवन में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ द्विपक्षीय बैठक की.  दोनों नेताओं के बीच भारत और इथियोपिया के आपसी संबंधों को और मजबूत करने समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

हरीश रावत ने इस्तीफा देकर राजनीतिक संस्कार का परिचय दिया : सुखदेव भगत

सुखदेव भगत

Ranchi :   हरीश रावत के कांग्रेस में पदों से इस्तीफा देने पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने उनकी तारीफ की है. उन्होंने कहा कि रावत ने इस्तीफा देकर राजनीतिक संस्कार का परिचय दिया है और यह कांग्रेस की परंपरा का हिस्सा है. सुखदेव भगत ने कहा कि रावत ने अपनी स्थिति साफ कर दी है. अब जांच में जो भी दोषी होगा, वह सामने आएगा और कानून उसके खिलाफ अपना काम करेगा. 

सुखदेव भगत ने ED और CBI जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों के इस्तेमाल को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए. सुखदेव भगत ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार इन एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल करती है और इसी वजह से इनकी कार्रवाई हमेशा सवालों के घेरे में रहती है. उन्होंने कहा कि इन एजेंसियों का इस्तेमाल कभी सरकार गिराने, कभी लोगों को डराने और कभी दूसरे दलों के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कराने के लिए किया जाता है. यह भी आरोप लगाया कि इन संस्थाओं का सबसे ज्यादा दुरुपयोग मोदी सरकार के कार्यकाल में हो रहा है. 

चीन के राष्ट्रपति भारत के लिए रवाना

Lagatar Desk : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत के लिए रवाना हो चुके हैं. वह 18वें ब्रिक्स समिट में शामिल होंगे. चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने खबर दी है कि उन्हें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमंत्रित किया था. राष्ट्रपति के साथ कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की सेंट्रल कमेटी के पॉलिटिकल ब्यूरो के स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य और विदेश मंत्री भी रहेंगे.

उल्लेखनीय है कि चीन के राष्ट्रपति का भारत दौरा तकरीबन आठ साल बाद हो रही है. गलवान घाटी घटना के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते में खटास आ गयी थी. हाल के सालों में दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य हो रहे हैं. पिछले साल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन का दौरा किया था.

चाइना सदर्न एयरलाइंस की दिल्ली से हवाई यात्रा शुरु होगी

Lagatar Desk : चीन की मीडिया ने खबर दी है कि चाइना सदर्न एयरलाइंस ने 21 सितंबर से नई दिल्ली-ग्वांगझू रुट पर नियमित हवाई सेवाएं शुरु कर दी है. ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक छह माह से यह बंद था. एयरलाइन ने कहा कि सेवा विस्तार शुरु होने के बाद दक्षिण एशिया में 100 से अधिक उड़ाने हर हफ्ते शुरु करेगी. 

हरीश रावत ने कांग्रेस के पदों से दिया इस्तीफा, बोले-पार्टी की साख पर सवाल नहीं उठने दूंगा

हरीश रावत

Lagatar Desk :  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. उनका यह फैसला उनके पुराने सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर ED की छापेमारी के एक दिन बाद आया है. रावत ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनके सहयोगी पर हुई कार्रवाई की वजह से कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान पर कोई सवाल उठे.

स्विट्जरलैंड की संसदीय व्यवस्था से रूबरू हुए झारखंड विधानसभा स्पीकर

स्विट्जरलैंड दौरे पर स्पीकर

Ranchi News :  झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न स्थित फेडरल पैलेस (संसद भवन) का दौरा किया और वहां की संसदीय प्रणाली और संघीय व्यवस्था को करीब से समझा. उन्होंने कहा कि स्विट्जरलैंड की लोकतांत्रिक संस्थाएं किस तरह काम करती हैं और शासन व्यवस्था में आम लोगों की भागीदारी किस तरह सुनिश्चित की जाती है, इसे करीब से समझना उनके लिए महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक अनुभव रहा. 

झारखंड में मॉनसून का असर बरकरार, बारिश के साथ बढ़ेगा तापमान

बारिश

Ranchi News : झारखंड में मॉनसून का असर अभी बना हुआ है. राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में शनिवार सुबह से बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान बादलों से घिरा रहेगा. कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. रांची में भी दिनभर बादल छाए रहने और एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. इसके बाद अगले तीन दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. यानी बारिश के बीच उमस और गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है. 

Bihar News :  डीजीपी पद के लिए उन आईपीएस अधिकारियों के नाम भेजे गए हैं, जिन्होंने पुलिस सेवा में करीब 30 साल की सेवा पूरी कर ली है. इस सूची में डीजी रैंक के अधिकारियों के साथ-साथ 1995 और 1996 बैच के एडीजी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं.

Bihar News :  बिहार को जल्द ही नया डीजीपी मिल सकता है. मौजूदा डीजीपी विनय कुमार का दो साल का कार्यकाल 12 दिसंबर को पूरा हो रहा है. ऐसे में नए डीजीपी के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

 

बिहार सरकार के गृह विभाग ने डीजीपी पद के लिए योग्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों की सूची केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है. अब केंद्रीय गृह मंत्रालय यूपीएससी के साथ मिलकर योग्य अधिकारियों के नामों पर विचार करेगा.

 

इसके बाद तीन अधिकारियों के नाम का एक पैनल तैयार किया जाएगा.यह पैनल बिहार सरकार को भेजा जाएगा. इन तीन नामों में से किसी एक अधिकारी को मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद बिहार का नया डीजीपी बनाया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें

 

30 साल की सेवा पूरी करने वाले अधिकारी शामिल

डीजीपी पद के लिए उन आईपीएस अधिकारियों के नाम भेजे गए हैं, जिन्होंने पुलिस सेवा में करीब 30 साल की सेवा पूरी कर ली है. इस सूची में डीजी रैंक के अधिकारियों के साथ-साथ 1995 और 1996 बैच के एडीजी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं.

 

प्रीता वर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी दावेदार

बिहार कैडर की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा भी इस दौड़ में शामिल हैं. वह 1991 बैच की अधिकारी हैं और फिलहाल डीजी होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवाएं के पद पर हैं. 1992 बैच के बी. श्रीनिवासन का नाम भी संभावित दावेदारों में है. वह इस समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एनएसजी में तैनात हैं. 

 

इसके अलावा 1993 बैच के जितेंद्र सिंह गंगवार, जो डीजी निगरानी के पद पर हैं, डीजीपी की दौड़ में शामिल हैं. इसी बैच के जितेंद्र कुमार, जो डीजी रैंक के अधिकारी हैं, भी डीजीपी की रेस में शामिल हैं. 

 

कुंदन कृष्णन का नाम भी चर्चा में

1994 बैच के अधिकारियों में कुंदन कृष्णन का नाम भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. उनके अलावा डॉ. परेश सक्सेना और निर्मल कुमार आजाद भी डीजी रैंक के अधिकारी हैं. डॉ. परेश सक्सेना इस समय डीजी सिविल डिफेंस के पद पर हैं और उनका कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म होने वाला है. वहीं निर्मल कुमार आजाद का कार्यकाल दिसंबर 2027 तक ही है.

 

1995 और 1996 बैच के एडीजी भी रेस में

नए डीजीपी के लिए भेजी गई सूची में 1995 और 1996 बैच के कई एडीजी अधिकारियों के नाम भी हैं. इनमें आर. मलार विजि, पंकज कुमार दराद, अमित कुमार जैन, सुधांशु कुमार, नैय्यर हसनैन खान, सुनील कुमार, डॉ. कमल किशोर सिंह और पारस नाथ शामिल हैं. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे कुछ अधिकारियों के नाम भी सूची में भेजे गए हैं. इनमें सुशील एम. खोपड़े, एस. रवींद्रण, जगमोहन और अनिल किशोर यादव शामिल हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही