Search

 
 
 

यूएस ओपन: फाइनल में पहुंची क्रिस्टीना और अन्निका, सेमीफाइनल में रेवती-सुशकोवा को मिली हार

Sports News: रेवती और सुशकोवा की जोड़ी ने पहले सेट में कड़ी टक्कर दी. लेकिन पेनिककोवा बहनों ने रेवती और सुशकोवा को हरा दिया. दूसरे सेट में भी रेवती और सुशकोवा की जोड़ी संघर्ष करती दिखी. बता दें, रेवती और सुशकोवा की जोड़ी ने राउंड ऑफ 16 में चेक गणराज्य की जोड़ी कैटरीना जजिकोवा और जाना कोवाकोवा को भी हराया था.
 
टेनिस स्टार माया राजेश्वरन रेवती (फाइल-फोटो)

Sports News: यूएस ओपन गर्ल्स डबल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में शनिवार को अमेरिकी जोड़ी क्रिस्टीना पेनिककोवा और अन्निका पेनिककोवा से भारत की माया राजेश्वरन रेवती और यूक्रेन की एंटोनिन्या सुशकोवा को हार का सामना करना पड़ा. सेमीफाइनल में 1 घंटे 6 मिनट तक चले मुकाबले में रेवती और सुशकोवा की जोड़ी पेनिककोवा बहनों के खिलाफ 6-7 (3), 2-6 से हार के बाद यूएस ओपन में सफर समाप्त हो गया. 

 

इसे भी पढ़ें:


रेवती और सुशकोवा की जोड़ी ने पहले सेट में कड़ी टक्कर दी. लेकिन पेनिककोवा बहनों ने रेवती और सुशकोवा को हरा दिया. दूसरे सेट में भी रेवती और सुशकोवा की जोड़ी संघर्ष करती दिखी. बता दें, रेवती और सुशकोवा की जोड़ी ने राउंड ऑफ 16 में चेक गणराज्य की जोड़ी कैटरीना जजिकोवा और जाना कोवाकोवा को भी हराया था.

 
वहीं, यूएस ओपन के महिला एकल फाइनल में एरिना सबालेंका का सामना एलेना रिबाकिना से होगा. सबालेंका और रिबाकिना तीसरी बार ग्रैंडस्लैम में और कैरियर में 18वीं बार एक दूसरे से भिड़ेंगी. सबालेंका ने सेमीफाइनल में जेसिका पेगुला को सीधे सेटों में और रिबाकिना ने कोको गॉफ को हराया था.


जबकि, पुरुष एकल फाइनल में बेन शेल्टन का सामना अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा. अमेरिका के बेन शेल्टन ने सेमीफाइनल में हमवतन फ्रांसिस टियाफो को 4-6, 6-3, 6-3, 7-5 से हराया. खास बात यह है कि, आखिरी बार किसी अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी ने 2003 में अमेरिकी ओपन जीता था जब एंडी रॉडिक चैंपियन बने थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही