Search

 
 
 

गुजरात के कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी का झारखंड कनेक्शन, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

Deoghar News :  गुजरात पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से चिह्नित ठिकानों पर छापेमारी की और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया. बताया जा रहा है कि संदिग्ध से फिलहाल पूछताछ की जा रही है और ई-मेल भेजने के पीछे उसकी भूमिका की जांच की जा रही है.
 
गिरफ्तार

Deoghar News :  गुजरात के सचिवालय, विधानसभा, अहमदाबाद के कुछ प्रमुख स्कूलों और गांधीनगर जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी भरे ई-मेल में दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का भी जिक्र है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. 

 

धमकी की सूचना मिलते ही गुजरात पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है. साइबर क्राइम ब्रांच ने ई-मेल से जुड़े तकनीकी इनपुट और डिजिटल ट्रेल की जांच की. जांच में झारखंड का कनेक्शन सामने आने के बाद  गुजरात साइबर क्राइम ब्रांच की टीम देवघर पहुंची है.

 

इसे भी पढ़ें

 

गुजरात पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से चिह्नित ठिकानों पर छापेमारी की और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया. बताया जा रहा है कि संदिग्ध से फिलहाल पूछताछ की जा रही है और ई-मेल भेजने के पीछे उसकी भूमिका की जांच की जा रही है.

 

जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी भेजने के लिए किस डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल किया गया और इसके पीछे वास्तविक मंशा क्या थी. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने जांच से जुड़ी कई जानकारियां फिलहाल सार्वजनिक नहीं की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही