Search

 
 
 

Playground 5: एल्विश-तेजस्वी की लड़ाई पर करण का रिएक्शन, बोले- छोटा भाई व छोटी मंगेतर ने मचा रखा है कलेश

Lagatar Desk : दरअसल, प्लेग्राउंड सीजन 5 के एक एपिसोड में एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी. दोनों की बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ. अब करण कुंद्रा ने पहली बार इस पूरे मामले पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है.
 
फाइल फोटो
  • प्लेग्राउंड सीजन 5  फिनाले आज 

Lagatar Desk : गेमिंग रियलिटी शो प्लेग्राउंड सीजन 5 इन दिनों  सुर्खियों में  है. शो का ग्रैंड फिनाले आज होने जा रहा है. फिनाले से ठीक पहले करण कुंद्रा ने शो में एंट्री ली है. मेकर्स ने इसका प्रोमो जारी किया है, जिसमें करण अपने मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. शो में एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश बतौर मेंटोर दिखाई दे रहे हैं और दोनों का करण कुंद्रा से खास रिश्ता है. 

 

 

एल्विश-तेजस्वी के झगड़े पर करण ने किया मजाक


दरअसल, प्लेग्राउंड सीजन 5 के एक एपिसोड में एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी. दोनों की बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ. अब करण कुंद्रा ने पहली बार इस पूरे मामले पर मजेदार अंदाज में रिएक्शन दी है.

 

वायरल प्रोमो में करण एल्विश और तेजस्वी की टांग खींचते नजर आ रहे हैं. उन्होंने दोनों को लेकर मजाक करते हुए कहा कि एल्विश उनका छोटा भाई है और तेजस्वी उनकी छोटी मंगेतर हैं. इसके बाद करण ने कहा कि दोनों ने उनके घर के कलेश को पूरे हिंदुस्तान तक पहुंचा दिया है. करण की बात सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंसने लगते हैं.

 

एल्विश की अंग्रेजी पर भी करण ने ली चुटकी

करण यहीं नहीं रुके. उन्होंने तेजस्वी के सामने एल्विश की अंग्रेजी को लेकर भी मजाक किया. करण ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा झटका इस बात से लगा कि एल्विश ने एक बार में इतनी सारी अंग्रेजी कैसे बोल दी.

 

इसके बाद करण ने तेजस्वी को लेकर भी मजेदार टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि तेजस्वी के सामने जो भी अंग्रेजी में बात करता है, वह उससे लड़ने लगती हैं. करण का यह मजाकिया अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और प्रोमो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

 

आखिर क्यों भिड़े थे एल्विश और तेजस्वी

बता दें कि शो के एक एपिसोड में एल्विश और तेजस्वी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी. एल्विश उस वक्त नाराज हो गए जब तेजस्वी ने उनकी बात के बीच में बोलने की कोशिश की. दोनों के बीच बहस बढ़ गई और एल्विश ने तेजस्वी को चुप रहने के लिए कहा. इसके जवाब में तेजस्वी ने भी एल्विश से इस तरह बात नहीं करने को कहा.एल्विश ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जब वह बोल रहे हों तो तेजस्वी को बीच में नहीं बोलना चाहिए. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही