Search

 
 
 

यूनाइटेड किंगडम और नॉर्दन आयरलैंड के 110 विश्वविद्यालय व संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए मांगा गया आवेदन

 
Ranchi : झारखंड के युवाओं को यूनाइटेड किंगडम और नॉर्दन आयरलैंड के 110 विश्वविद्यालय व संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए आवेदन मांगा गया है. यह आवेदन मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत मांगा गया है. आवेदन शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए है. अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के युवा ही इन चार योजना का लाभ ले पाएंगे. इस बाबत आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय ने एक सूचना जारी की है. आवेदन निम्न वेबसाइट www.mgos.Jharkhand.gov.in">http://www.mgos.Jharkhand.gov.in">www.mgos.Jharkhand.gov.in

पर किया जाएगा. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई 2023 निर्धारित है. इसे भी पढ़ें -RBI">https://lagatar.in/rbi-instructions-banks-will-remain-open-till-march-31-banks-will-open-this-sunday-also/">RBI

का निर्देश, 31 मार्च तक खुले रहेंगे बैंक, इस रविवार को भी बैंक खुलेंगे, 1-2 अप्रैल को बंद रहेंगे

25 छात्र व छात्राओं की पढ़ाई का व्यवस्था सरकार करेगी

योजना में आवेदन करने वाले युवाओं को मास्टर्स व एम-फील करने का अवसर दिया जाएगा. युनाइटेड किंगडम और नॉर्दन आयरलैंड के 110 विश्वविद्यालयों व संस्थानों में अधिकतम 25 छात्र व छात्राओं के लिए निःशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था सरकार उठाएगी. इसके अलावा हवाई यात्रा शुल्क, वार्षिक देय भत्ता, वीजा शुल्क, मेडिकल इंश्योरेंस के प्रीमियम का भुगतान एवं अन्य व्यय का भी भुगतान किया जाएगा. अधिकतम 35 वर्ष के छात्र व छात्राएं इस योजना का लाभ सकेंगे. इसे भी पढ़ें -रामनामी">https://lagatar.in/irfan-came-house-wearing-ramnami-chunri-manish-jaiswal-said-welcome-sanatan-dharma/">रामनामी

चुनरी पहन सदन में आए इरफान, बोले मनीष जायसवाल -सनातन धर्म में स्वागत है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही