Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के 7 उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रबंधकों की नियुक्ति

Advertisement
Advertisement
Ranchi: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में पठन-पाठन और शिक्षण गतिविधियों को अच्छा बनाने के लिए स्कूलों में प्रबंधकों की नियुक्ति की गई है. नियुक्त प्रबंधक अपनी संचार कौशल और प्रबंधन से स्कूलों की देखरेख करेंगे. ये शिक्षक, अभिभावकों और छात्रों के बीच आपसी संबंध बनाएंगे. पहले 7 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नियुक्ति की गई है. ये नियुक्ति झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा की गई है. बाकी 73 स्कूलों में दूसरे फेज में नियुक्ति की जाएगी. छात्रों को शैक्षणिक वातावरण में रखना और स्कूल की बुनियादी ढांचे को देखने का जिम्मा प्रबंधकों के जिम्मे होगी. स्कूलों की आर्थिक कोष की देखभाल करना. इसके अलावे स्कूल में स्वच्छता, प्रतियोगिताओं, गतिविधियों, स्कूल यात्राओं और वनभोज जैसे आयोजन का ध्यान स्कूल प्रबंधक को रखना होगा. इसे पढ़ें- आदिवासी">https://lagatar.in/tribal-leaders-warning-if-chief-minister-hemant-is-touched-he-will-set-jharkhand-on-fire/">आदिवासी

नेताओं की चेतावनी – मुख्यमंत्री हेमंत को छुआ भी तो झारखंड में आग लगा देंगे

इन स्कूलों में की गई नियुक्ति

एसएम ओमाइर, टीवीएस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, जगन्नाथपुर, रांची   संजय झा, जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, बर्मामाइंस, जमशेदपुर  शमी अख्तर जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, धनबाद  अनिल कुमार पांडेय, जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, मेदिनीनगर, पलामू  शिवरत्न प्रसाद, बरियातू बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, रांची  शुभेंदु मजूमदार, जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, चाईबासा  राम प्यारे सिंह, जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, हजारीबाग इसे भी पढ़ें- भारत">https://lagatar.in/bharat-jodo-nyay-yatra-rahul-gandhi-said-bjp-wants-to-confine-tribals-to-forests/">भारत

जोड़ो न्याय यात्रा : राहुल गांधी ने कहा, भाजपा आदिवासियों को वनों तक ही सीमित रखना चाहती है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही