Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जियाडा के पीसीसी की बैठक में 160 नये प्रोजेक्ट्स के आवेदनों को मिली स्वीकृति

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी द्वारा प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमिटी (पीसीसी) की गुरुवार को जियाडा भवन में आयोजित बैठक में कुल 170 नये प्रोजेक्ट्स के आवेदन प्रस्तुत किये गये. जिनमें 10 प्रोजेक्ट को छोड़कर शेष सभी 160 प्रोजेक्ट्स को अप्रूवल दिया गया. स्वीकृत प्रोजेक्ट्स में कुछ प्रोजेक्ट्स को आगामी एक सप्ताह के अंदर बैंक इंश्योरेंस पेपर जमा करने की शर्तों के साथ स्वीकृति दी गई. कुछ प्रोजेक्ट्स जिसपर एक से अधिक आवेदक थे, को जल्द ही ऑनलाइन बीडिंग के माध्यम से प्लॉट आवंटित करने की सहमति बनी. बैठक के दौरान क्लियर किये गये सभी प्रोजेक्टस को विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों यथा तुपुदाना, लोहरदगा, सोसई, बरही, हजारीबाग, बरहे-चान्हो, बुढ़मू, टाटीसिलवे, डाल्टनगंज, कोकर समेत अन्य इंडस्ट्रियल एरिया में प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जायेगी. बैठक में मुख्य रूप से शामिल चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि झारखंड चैंबर का सदैव यह प्रयास रहा है कि पीसीसी की बैठकों में प्रस्तुत होनेवाले आवेदनों की स्वीकृति दिलाई जाये, ताकि राज्य में निवेश को बढावा मिले और अधिक से अधिक रोजगार का सृजन हो. उन्होंने यह भी कहा कि आज की बैठक में स्वीकृत कई प्रोजेक्ट्स काफी महत्वपूर्ण हैं. जिनमें मुख्यतः राइस मिल, बकेट मैन्युफैक्चरिंग, ग्लास मैन्युफैक्चरिंग, एमएस वायर, मैन्युफैक्चरिंग ऑफ स्टील एंड मेटल प्रोडक्ट, हाई ग्रेड क्रूड ऑयल प्रोडक्ट, सेल एंड स्पेयर पार्ट्स ऑफ ऑटोमोबाइल, मिनरल ग्रिडींग, रेडिमेड गारमेंट, मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट, लेजर कटिंग, जींस, फूड प्रोसेसिंग यूनिट-पास्ता मसाला, वाटर ट्रिटमेंट प्लांट, मैन्युफैक्चरिंग ऑफ नमकीन फूड इत्यादि शामिल है. प्रदेश में इन यूनिट्स की स्थापना से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. बैठक में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, पूर्व अध्यक्ष रंजीत टिबड़ेवाल, उद्योग उप समिति के चेयरमैन बिनोद अग्रवाल, जेसिया के पदाधिकारी अजय दधीच के अलावा, एमएसएमई डायरेक्टर इंद्रजीत यादव, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक अजय कुमार सिंह, सचिव नागेंद्र पासवान सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : अनोखी">https://lagatar.in/unique-initiative-fathers-cremation-ground-got-boring-by-not-doing-shraddha/">अनोखी

पहल : पिता का श्राद्धकर्म नहीं कर श्मशान घाट में करा दी बोरिंग
[wpse_comments_template

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही