Search

 
 
 

डीएसपीएमयू सिंडिकेट की बैठक में शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी अर्हता को स्वीकृति

 
Ranchi : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में सिंडिकेट की 16वीं बैठक कुलपति तपन कुमार शांडिल्य की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 20 जुलाई 2023 को हुई सिंडिकेट की बैठक की संपुष्टि की गई. साथ ही यूजीसी के रेगुलेशन 2018 के तहत शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी अर्हता को स्वीकृति दी गयी. झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई. इससे पहले एकेडमिक काउंसिल की बैठक में पांच बिंदुओं पर मुहर लगी. स्नातक ईवीएस की पढ़ाई शुरू करने का प्रस्ताव लाया गया. फिजिक्स में पांच साल के इंटीग्रेटिव कोर्स शुरू करने का प्रपोजल लाया गया. यह कोर्स सेल्फ फाइनेंस होगा. बीबीए की सीटों में बढ़ोतरी की गयी. पहले 525 थी, जिसे बढ़ाकर 650 सीट की गयी. बैठक में कई अन्य प्रस्ताव लाये गये.

समस्याओं का तेजी से समाधान- वीसी

बैठक के दौरान कुलपति ने कहा कि विगत कुछ समय से विश्वविद्यालय की अकादमिक, प्रशासनिक और वित्तीय समस्याओं का तेजी से समाधान किया जा रहा है. अकादमिक काउंसिल और सिंडिकेट की बैठक नियमित रूप से की जा रही है. आपसी संवाद और सहमति से मुद्दों पर निर्णय लिया जा रहा है. सिंडिकेट की बैठक में कुलसचिव डॉ. नमिता सिंह, डॉ. कुनुल कांदिर, डॉ एसएम अब्बास, डॉ. पंकज कुमार, डॉ सर्वोत्तम कुमार, डॉ रेखा झा शामिल रहे. इसे भी पढ़ें – दिल्ली">https://lagatar.in/cm-hemant-said-in-delhi-be-patient-answer-will-be-given-in-democratic-way/">दिल्ली

में बोले सीएम हेमंत- सब्र करें, लोकतांत्रिक तरीके से मिलेगा जवाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही