Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा निकालने को मंजूरी, पश्चिम बंगाल में पुलिस अलर्ट, भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती

NewDelhi : देशभर में आज हनुमान जयंती मनायी जा रही है. इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शोभायात्रा निकालने की मंजूरी मिल गयी है. हालांकि यह शोभायात्रा एक निश्चित दूरी के भीतर और तय मार्ग पर निकाली जायेगी. आयोजकों को गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है. शोभायात्रा के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात होंगे. यात्रा पर ड्रोन के जरिए भी नजर रखी जायेगी. (पढ़ें, फरार">https://lagatar.in/jharkhand-ats-will-investigate-the-horoscope-of-absconding-prince-khans-gang/">फरार

प्रिंस खान के गिरोह की कुंडली खंगालेगी झारखंड एटीएस)

पिछले साल हनुमान जयंती पर हुई थी हिंसक घटनाएं

विश्व हिंदू परिषद ने दो दिन पहले दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर शोभायात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी. दिल्ली पुलिस ने आयोजकों से यात्रा का रूट चार्ट मांगा था. इसके बाद जरूरी संशोधन और सुझाव के साथ दिल्ली पुलिस ने शोभायात्रा निकालने की मंजूरी दी है. बता दें कि पिछले साल 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर शोभायात्रा के दौरान जहांगीरपुरी में हिंसक घटनाएं हुई थी.

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पश्चिम बंगाल में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पश्चिम बंगाल में भी शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. राज्य की पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गयी है. इन दोनों ही स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों को हर वक्त अलर्ट रहने और अराजकतत्वों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिये गये हैं. पश्चिम बंगाल में हाईकोर्ट ने साफ तौर पर कह दिया है कि हिंसा किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी. साथ ही जिन इलाकों में हिंसा के बाद धारा 144 लागू की गयी है, वहां शोभा यात्रा न निकाली जाये. इसे भी पढ़ें : लड़कर">https://lagatar.in/punjabs-royal-victory-over-rajasthan-dhawan-on-shikhar/">लड़कर

हारा राजस्थान, धवन ने धोया…

गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी कर अलर्ट रहने का दिया निर्देश

केंद्रीय गृहमंत्रालय द्वारा हनुमान जयंती की तैयारी को लेकर सभी राज्यों को एडवाइजरी (Advisory) जारी किये जाने की खबर है. गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को कानून व्यवस्था बनाये रखने, त्योहार का शांतिपूर्ण पालन कराने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले किसी भी कारक की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा है. रामनवमी पर बिहार और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हिंसा फैल जाने के बाद से केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर है. इसलिए पहले ही सभी राज्यों को हनुमान जयंती के दौरान कड़ी निगरानी के निर्देश दिये गये हैं. कहा गया है कि इस बार केंद्र किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं करेगा. इसे भी पढ़ें : 5">https://lagatar.in/5-bags-5-crores-and-gold-investors-getting-rich/">5

बैग, 5 करोड़ और गोल्ड, मालामाल हो रहे निवेशक, 14 विपक्षी दलों को झटका, हाइकोर्ट से 22 सजायाफ्ता बरी समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही