Search

 
 
 

आरा : उधार पैसे के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

 

Ara : जिले के पीपरा गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. गुरूवार देर शाम घटना को अंजाम दिया गया है. मारे गए शख्स की पहचान धनंजय सिंह (42) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उधार के पैसे को लेकर विनय नामक युवक से विवाद चल रहा था. देर शाम विनय ने अपने एक साथी के साथ आकर युवक की सीने में गोली मार दी. जिसके बाद वो फरार हो गया.

इलाज के दौरान युवक की मौत

गोली लगने के बाद आनन- फानन में धनंजय को सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. इस घटना से परिजन और आसपास के लोग काफी डरे हुए है. परिजनों ने मुफ्फसिल थाना में मामला दर्ज कराया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी.

4 लाख रूपये दिया था उधार

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अनिल कुमार अपने दलबल मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन करने लगे. पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन ने बताया कि कड़रा गांव के युवक विनय को धनंजय ने कुछ दिन पहले 4 लाख रूपये कर्ज दिया था. धनंजय जब भी विनय से पैसे मांगता था वो हमेशा टाल- मटोल कर देता था. जिसे लेकर पिछले कई दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था.

छत पर आकर मारी गोली

धनंजय के परिवार की सीमा देवी का कहना है कि धनंजय अपने घर के छत पर शाम में बैठा हुआ था. तभी विनय अपने एक दोस्त के साथ छत पर आया. और धनंजय के सीने में गोली मार दी. गोली लगने से धनंजय गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गयी. सीमा देवी ने ही दीपेश कुमार और कड़रा गांव के विनय कुमार पर गोली मारने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले की जांच में जुट गयी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही