Search

 
 
 

आरा : जेडीयू MLC राधा चरण साह के घर पर इनकम टैक्स का छापा

 
Ara : बिहार के आरा में एमएलसी राधा चरण साह उर्फ सेठ जी के घर पर इनकम टैक्स की टीम छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी मंगलवार की सुबह से हो रही है. इनकम टैक्स के अधिकारी राधा चरण साह के चल और अचल संपत्ति की जांच कर रहे हैं. राधा चरण साह के घर के बाद काफी संख्या में पुलिसबल तैनात हैं. इनकम टैक्स की चोरी की आशंका के मद्देनजर छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें - मंदिर">https://lagatar.in/in-the-temple-vandalism-case-the-home-minister-of-bangladesh-said-hindus-were-are-and-will-remain-in-our-country/">मंदिर

में तोड़फोड़ मामले में बांग्लादेश के गृह मंत्री ने कहा- ‘हिन्दू हमारे देश में थे, हैं और रहेंगे’

 घर में मौजूद लोगों को मोबाइल अपने कब्जे में लिया 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह अचानक इनकम टैक्स के अधिकारी राधा चरण साह के आवास पर पहुंची. टीम के पहुंचते ही परिजनों में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने घर में मौजूद सभी के मोबाइल फोन को अपने कब्जे में ले लिया. साथ ही किसी को बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया. इनकम टैक्स की टीम राधा चरण साह के घर के कमरों को खंगाल रही है. साथ ही घर में रखे कई दस्तावेजों को भी बरामद किया है.

 साल 2022 में मंत्री समीर महासेठ के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी

बता दें कि साल 2022 में आरजेडी कोटे के मंत्री समीर महासेठ के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी.उनके आवास के साथ ही प्राइवेट दफ्तर,और कई ठिकानों पर इनकम टैक्स का रेड की गई थी.समीर महासेठ ने RJD के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें जीत मिली थी. इसे भी पढ़ें - तुर्की">https://lagatar.in/earthquake-tremors-again-in-turkey-today-president-rajab-tayyab-announced-seven-days-of-national-mourning/">तुर्की

में आज फिर भूकंप के झटके, राष्ट्रपति एर्दोआन ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही