Lagatar Desk: यूपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने आराधना मिश्रा 'मोना' को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया है. इससे पहले मोना कांग्रेस विधायक दल की नेता भी रह चुकी है. आराधना की नियुक्ति के साथ अजय राय का उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल खत्म हो गया है.
आराधना मिश्रा रामपुर खास विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं. वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं. आराधना दो दशक से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में हैं. उन्हें यूपी की राजनीति की गहरी समझ रखने वाली कंग्रेस नेताओं में गिना जाता है. वहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की करीबी नेताओं में मानी जाती हैं. यूपी में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चलाए गए 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान में भी आराधना मिश्ना ने उनके साथ सक्रिय भूमिका निभाई थी.
इसे भी पढ़ें:
वहीं पार्टी ने सहारपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है. इनके अलावा पार्टी ने देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

