Search

 
 
 

अररिया : उधार का पैसा मांगने आये युवक को बांधकर पीटा, थाने में मामला दर्ज

 

Araria : जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में उधार दिये पैसा को वापस मांगना युवक के लिए भारी पड़ गया. पैसे मांगने पर युवक की दंबगों ने बांधकर बुरी तरह से पिटाई कर दी. घटना से घायल युवक ने रानीगंज थाना में मामला दर्ज कराया.

गांव के युवक राजकुमार झा को उधार दिया था पैसा


मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर गांव का 20 वर्षीय युवक लखवीर सिंह ने गांव के ही राजकुमार झा को 25 हजार रुपये उधार पर दिया था.
जब उसने उसे वापस मांगा तो उसकी पिटाई कर दी. घायल युवक ने बताया कि राजकुमार झा हटिया में मिला तो पैसा के लिए बात की. उसने आकर पैसे ले जाने की बात कही. जब हम पैसे लेने उनके घर पहुंचे तो राजकुमार झा समेत उनके परिवार के लोगों ने मुझे खूंटे में बांध दिया. और लोहे के रॉड व बंदूक के कुंदे से जमकर पिटाई की. पिटाई के बाद मेरी साइकिल और अन्य सामान भी छीन लिया. और जबरदस्ती एक सादे पेपर पर मुझसे साइन करवा लिया. जिसके बाद मैने रानीगंज थाने में रामकुमार झा समेत सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी


थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. ट्रेनी डीएसपी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि पीडित युवक ने मामले की थाने में शिकायत की है. मामले की जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उधार के पैसे मांगने पर युवक की पिटाई की गयी है. पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही