Search

 
 
 

आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो ने की शांति, सौहार्द और भाईचारा की संस्कृति को मजबूत बनाने की अपील

 

Ranchi: आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो ने 10 जून को रांची में हुई हिंसा की घटना पर दुख प्रकट करते हुए समाज में शांति, सौहार्द और भाईचारा की संस्कृति को मजबूत बनाने की अपील की है. आज साझा मंच के प्रतिनिधिमंडल ने आर्च बिशप से मुलाकात कर उनसे शांति प्रक्रिया में सहयोग देने का अनुरोध किया. आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो ने साझा मंच के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुलतावादी समाज की खूबसूरती को बचाने के लिए ऐसे प्रयासों की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि हमारा समाज शांतिप्रिय है. समाज में जो भी मानवता विरोधी हरकतें हो रहीं हैं, उसे देख कर बहुत दुख होता है. समाज में अच्छे लोगों का बहुमत है, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसे लोग चुप रहते हैं. अच्छे लोग बुराई की निंदा करेंगे, तो हमारे समाज की खूबसूरती को कोई बर्बाद नहीं कर सकेगा. आर्च बिशप ने साझा मंच को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़े : सिंगर">https://lagatar.in/singer-sidhu-musewala-was-shot-with-3-shooters-arrested-told-how-the-bullet-was-shot/">सिंगर

सिद्धू मूसेवाला को गोलियों से भूनने वाले 3 शूटर अरेस्‍ट, बताया कैसे मारी थी गोली

आर्च बिशप से मिलने वालों में साझा मंच के कन्वेनर अशोक वर्मा एवं फादर टोनी, प्रो. हरमिंदर बीर सिंह, अमल कांत पांडेय, सुधांशु शेखर, दयामनी बारला, फादर टॉम, अजय सिंह, मिन्हाज अख्तर, नंदिता भट्टाचार्य, पीयूष वर्मा शामिल थे. इसके पूर्व साझा मंच के प्रतिनिधिमंडल ने मेन रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से भी मिल कर रांची में अमन-चैन बहाल करने की मुहिम में सहयोग देने की अपील की. गुरु सिंह सभा ने साझा मंच की मुहिम का स्वागत करते हुए कहा कि रांची का सिख समाज हमेशा अमन पसंद रहा है. रांची के नागरिक भी शांतिप्रिय और भाईचारे की मिसाल रहे हैं. हमें हर कीमत पर इसकी रक्षा करनी है.

इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-accused-accepted-said-made-a-plan-and-attacked-the-temple-opened-fire-on-the-police/">रांची

हिंसा मामला : आरोपी ने स्वीकारा, कहा- प्लान बनाकर मंदिर पर हमला किया, पुलिस पर गोली चलायी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही