Search

 
 
 

तीरंदाजी प्रतियोगिता : आज से जूनियर वर्ग का आगाज, 26 अगस्त को होगा समापन

Bokaro News : प्रतियोगिता का समापन 26 अगस्त को होगा. समापन समारोह में झारखंड के उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. वहीं, मांडू विधायक तिवारी महतो भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.
 
तीरंदाजी प्रतियोगिता

Bokaro News : बोकारो में 19 अगस्त से चल रही तीरंदाजी प्रतियोगिता के प्रथम चरण में सीनियर वर्ग की स्पर्धाएं संपन्न हो चुकी हैं. वहीं, आज से दूसरे चरण में जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया है. 

 

 

जूनियर वर्ग की स्पर्धाएं कल समाप्त होंगी. इसके बाद शाम चार बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा. समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो शामिल होंगे.

 

प्रतियोगिता का समापन 26 अगस्त को होगा. समापन समारोह में झारखंड के उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. वहीं, मांडू विधायक तिवारी महतो भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

 

मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में जलजमाव की समस्या को लेकर बोकारो तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष एवं गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि बारिश के कारण जलजमाव होना स्वाभाविक है, लेकिन यहां जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है. इससे खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही