Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलेबिरा में अर्जुन मुंडा ने किया रोड-शो, कहा- देश के विकास के लिए मोदी के हाथों को करें मजबूत

  •  दो दिवसीय दौरे पर सिमडेगा पहुंचे खूंटी से बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा
  • कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों से मांगा सहयोग
Kolebira/Simdega : केंद्रीय मंत्री सह सांसद और खूंटी से लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा गुरुवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर कोलेबिरा पहुंचे. यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्होंने चुनाव पर चर्चा की. वहीं थाना मोड़ से रोड शो करते हुए कई लोगों से मुलाकात की. इस दौरान कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है, इसे जारी रखने के लिए मोदी के हाथों को मजबूत करें. राष्ट्र को सशक्त बनाने, गांव को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने, लोगों को रोजगार देने, किसानों को खेती के लिए सुविधा मुहैया कराने लक्ष्य है. देश का कोई भी गरीब-किसान भूखा ना रहे, यह पीएम नरेंद्र मोदी का उद्देश्य है. सभी गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि विकास की गति ना रूके, इसको लेकर मोदी के हाथों को मजबूत करें.

बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कई मंदिरों में टेका मत्था 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/7-20.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अपने दौरे के दौरान अर्जुन मुंडा मार्केट कांप्लेक्स पहुंचे, जहां स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद रण बहादुर सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया. रण बहादुर सिंह चौक पर स्थित महावीर मंदिर, बाघचंडी मंदिर में जाकर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया.बाघचंडी मंदिर में पंडित रवि बीसी ने पूजा-अर्चना करायी. इसके बाद अर्जुन मुंडा का काफिला प्रखंड क्षेत्र के बरसलोया ग्राम पहुंचा. बरसलोया पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़े के साथ उनका भव्य स्वागत किया. बरसलोया मेन चौक होटल मोड़ से पूरे बस्ती में पैदल रोड शो करते हुए राम जानकी मंदिर पहुंचे और मत्था टेक आशीर्वाद लिया. ग्रामीणों का उत्साह और हरि कीर्तन देख श्री मुंडा खुद को रोक नहीं पाये और हरि कीर्तन किया. इस मौके पर सिमडेगा के प्रभारी शैलेंद्र सिंह, कोलेबिरा सांसद प्रतिनिधि चिंतामणि कुमार, भोला प्रसाद, पूर्व प्रत्याशी महेंद्र भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार, भाजपा मंडल महामंत्री सह लचरागढ़ प्रभारी रोहित साहू, विधानसभा संयोजक सुषमा देवी, सक्रिय महिला कार्यकर्ता लीला बड़ाईक, विनिता कुमारी, जिला कार्य समिति सदस्य सह ऐडेगा प्रभारी संजय मिश्रा, लचरागढ़ सह संयोजक मोतीलाल पांडा, बरसलोया पंचायत प्रभारी संदीप साहू उर्फ गुड्डू,अवधेश साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक साहू, नीलांबर सिंह, राधे नायक, प्रकाश सिंह, रण बहादुर सिंह, कलिंदर सिंह, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार काली, बूथ प्रभारी अवधेश साहू, जगन्नाथ ओहदार, सुनित कुमार पती, दिलीप पंडा, सूरज पंडा, शंभू साहू, पुरन साहू, अमित साहू, ओमप्रकाश साहू, बिट्टू साहू, अनूप साहू, दासरती सोनी, राधेश्याम सोनी, प्रमोद सोनी, सूरज पंडा, रुपेंद्र साहू, नितेश दास, युधिष्ठिर सिंह, श्याम शेखर सोनी, कपिल साहू, सखिंदर ओहदार, अमित सिंह, सुनिल सिंह, अंकुर साहू, आशुतोष पंडा, सत्यवान सोनी, राजा साहू, ललिता देवी, सिरनुस डुंगडुंग, प्रिंस साहू, आदर्श साहू, विवेक साहू, खुमेश्वर सिंह,अनुराग पति, महावीर सोनी, श्रवण कुमार सोनी, राजू साहू, मनोज होता, मनोज सोनार के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और समस्त ग्रामीण मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : खेल">https://lagatar.in/the-game-is-such-that-now-even-the-pond-seems-like-a-playground-save-the-pond-sir/">खेल

ऐसा कि अब तो तालाब भी खेल के मैदान जैसा लगने लगा…तालाब बचा लो साहब….
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही