Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अरका जैन यूनिवर्सिटी : आरडीसी परेड कैंप से लौटे कैडेट को अंडर ऑफिसर रैंक से किया गया सम्मानित

  • कैडेट्स ने आगे भी नेशनल कैंप और रिपब्लिक डे कैंप में वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का भरोसा दिलाया
Jamshedpur (Anand Mishra) : अरका जैन यूनिवर्सिटी में बुधवार को सम्मान समारोह सह रैंक (पीपिंग) समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में अतिथि के रूप में यूनिवर्सिटी के आइक्यूएसी डायरेक्टर डॉ अरविंद कुमार पांडेय, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के सहायक प्रभारी डॉ अश्विनी कुमार, एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट रंजीत कुमार तथा एनसीसी के एक्स सर्विसमैन अमरदीप समद उपस्थित थे. समारोह में अतिथियों ने आरडीसी परेड कैंप में हिस्सा लेकर लेकर लौटे एनसीपीएल सागर मलिंद को अंडर ऑफिसर रैंक तथा प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया. साथ ही सागर के लगन व परिश्रम की सराहना की. इसे भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/modi-said-brought-hope-in-2014-confidence-in-2019-guarantees-among-the-people-in-2024-congress-said-expectations-were-dashed-his-departure-is-certain/">मोदी

ने कहा, 2014 में आशा, 2019 में विश्वास, 2024 में लोगों के बीच गारंटी लेकर आये, कांग्रेस बोली, उम्मीदों पर पानी फेरा, उनका जाना तय
समारोह में में डॉ अरविंद कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासन, देशभक्ति एवं समाज सेवा की भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. साथ ही अन्य दोनों अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को एनसीसी के लक्ष्य एकता व अनुशासन को जीवन में आत्मसात करने की सीख दी. इस दौरान कैडेट्स ने कहा कि हर साल की तरह आगे भी नेशनल कैंप और रिपब्लिक डे कैंप में वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का भरोसा दिलाया. इसे भी पढ़ें : श्री">https://lagatar.in/cm-champais-appeal-to-social-media-handlers-on-shri-ram-navami-avoid-spreading-misleading-news/">श्री

रामनवमी पर CM चंपाई की सोशल मीडिया हैंडलर्स से अपील, भ्रामक खबरें चलाने से बचें
यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरमैन डॉ एसएस रजी, कुलपति डॉ ईश्वरन अय्यर, निदेशक सह कुलसचिव अमित श्रीवास्तव, संयुक्त कुलसचिव डॉ डी धंजल, परिसर निदेशक सह डीएसडब्ल्यू डॉ अंगद तिवारी ने सागर मलिंद की इस उपलब्घि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही विश्वास जताया है कि निकट भविष्य में यूनिवर्सिटी के एनसीसी कैडेट और बेहतर करेंगे. साथ ही यूनिवर्सिटी एनसीसी यूनिट से जुड़े विद्यार्थी समाज में भी एक आयाम स्थापित करेंगे. गोड्डा">https://lagatar.in/godda-loss-seat-congressmen-open-front-against-deepika-pandey-singh-letter-to-kharge/">गोड्डा

लोस सीटः दीपिका पांडेय सिंह के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, खड़गे को लेटर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही