Search

 
 
 

अरका जैन यूनिवर्सिटी : अंग्रेजी विभाग ने कल्चरल स्टडीज के तहत छात्रों को करायी शैक्षणिक यात्रा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : अरका जैन विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से विद्यार्थियों को कल्चरल स्टडीज पर आधारित शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. इसके तहत दलमा क्षेत्र की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर भुईंया सिनान और पगदा गांव की यात्रा करवाई गयी. इस कार्यक्रम की कन्वेनर डॉ राजकुमारी घोष थीं. समन्वयन प्रो शाहीन फातमा और डॉ मनोज पाठक ने किया. इस दौरान डॉ रूपा सरकार व संजय ठाकुर का भी सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/fate-of-2-lakh-workers-will-change-due-to-4-decisions-of-jharkhand-government/">झारखंड

सरकार के 4 फैसलों से बदलेगी 2 लाख कर्मियों की तकदीर
विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम में झारखंड और विशेषकर पटमदा क्षेत्र के वीरों की सहभागिता पर डॉ मनोज पाठक ने विस्तार से जानकारी दी. साथ ही वीर भरत सिंह सरदार का व्यक्तित्व और कृतित्व को भी साझा किया गया, जिससे उन्हें मर्दराज की उपाधि मिली थी. उन्होंने बताया कि झारखंड की संस्कृति से लोगों को धैर्य के साथ शौर्य की शिक्षा मिलती है. इसे भी पढ़ें : नाराज">https://lagatar.in/congress-mla-angry-on-back-foot/">नाराज

कांग्रेस विधायकों को आलाकमान नहीं दे रहा भाव, बैकफुट पर आने को विवश
विद्यार्थियों ने पगदा उत्क्रमित विद्यालय के छात्रों के बीच कॉपी, किताब, पेंसिल व अन्य पाठ्य सामग्री का वितरण किया, जिससे छात्रों में उत्साह देखा गया. प्रो शाहीन फातमा, डॉ रूपा सरकार व छात्रों ने ग्रामीण बच्चों को पढ़ाया और उनका उचित मार्गदर्शन किया. अपने आस पास के इतिहास, संस्कृति और भौगोलिक विशेषताओं से विद्यार्थियों को अवगत करवाने के उद्देश्य से विद्यार्थियों को यह यात्रा करायी गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही