Search

 
 
 

अरका जैन यूनिवर्सिटी : नृत्य व प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य की जानकारी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : अरका जैन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर से यूनिवर्सिटी के आर्यभट्ट ब्लॉक स्थित जेईएच ऑडिटोरियम विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विषय था "मानसिक स्वास्थ्य एक सार्वभौमिक मानव अधिकार है". कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया. बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थी बंदना मुंडा और सामर्थ कुमार, गणमान्य व्यक्तियों, संकाय सदस्यों और सहपाथियों का स्वागत किया. साथ ही कार्यक्रम की जानकारी दी. इसके बाद पूर्व कुलपति प्रो (डॉ) सैयद सफदर रज़ी ने छात्रों को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के बारे में बताया. स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य प्रो जिनू एनी जोसेफ, प्रिंसिपल ने मानसिक स्वास्थ्य और मानसिक बीमारी के बारे में जानकारी दी. इसे भी पढ़ें  : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-unveils-mascot-juhi-and-trophy-of-jharkhand-womens-asian-hockey-champions-trophy/">मुख्यमंत्री

ने झारखंड महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के मैस्कॉट जूही और ट्रॉफी का किया अनावरण
बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों ने रोल प्ले प्रस्तुत किया. इसके माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य व बीमारी के कारण, लक्षण, रोकथाम और प्रबंधन के बारे में जानकारी दी. नर्सिंग ट्यूटर रोहित पॉल लाकड़ा ने एक लघु वीडियो प्रदर्शित किया. उसके बाद नृत्य के माध्यम से बताया गया कि हम अपने आप को कैसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रख सकते हैं. यह प्रस्तुति बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों द्वारा की गई. कार्यक्रम के समापन पर नर्सिंग ट्यूटरवर्षा बासुरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम का संचालन स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल प्रोफेसर जिनू एनी जोसेफ की देखरेख में किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही