Search

 
 
 

अरका जैन विश्वविद्यालय : मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने मनाया एंटी ड्रग्स डे, छात्रों ने लिया नशीली दवाओं से दूर रहने का संकल्प

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : 26 जून को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है. आज के दौर में नशीली दवाओं की लत और इसका दुरुपयोग युवाओं के बीच एक आम समस्या है. इसे गंभीरता से लेते हुए नशीली दवाओं के सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से अरका जैन विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग द्वारा एक ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. 25 से अधिक विद्यार्थियों ने इस विषय पर सुन्दर चित्रों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये. इसके अलावा बीबीए के विद्यार्थियों ने एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raghuvar-expressed-happiness-over-the-commencement-of-studies-in-manipal-medical-college-expressed-grief-over-the-plight-of-the-professional-college/">जमशेदपुर

: मणिपाल मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरु होने पर रघुवर ने खुशी जाहिर की, प्रोफेशनल कॉलेज की दुर्दशा पर जताया दुःख
कुलपति डॉ एसएस रजी ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला और इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्रों ने किसी भी प्रकार की नशीली दवा की लत में शामिल नहीं होने की शपथ ली. बीबीए और बीकॉम की सहायक डीन डॉ पोम्पी सेन गुप्ता ने छात्रों से अपने जीवनकाल में किसी भी रूप में नशीली दवाओं का सेवन करने से परहेज करने को कहा. कार्यक्रम के समापन पर अरका जैन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एसएस रजी ने अंकिता गोप एवं प्रेरणा कुमारी को क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही