Search

 
 
 

अरका जैन यूनिवर्सिटी : दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अभिन्न अंग है फार्मेसी : अमोद कुमार

 
यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मेसी के विशेष सत्र में हॉस्पिटल इंटर्नशिप के नियमों पर हुई चर्चा Jamshedpur (Anand Mishra) : आम तौर पर माना जाता है कि संरचित कार्यक्रमों के बावजूद फार्मेसी स्नातकों को अधिकांश फार्मेसी-संबंधित तालमेल में अभ्यास करने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं होते. इसके मद्देनजर अरका जैन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फार्मेसी कि ओर से अस्पताल इंटर्नशिप नियमों पर आधारित एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य पाठ्यक्र व अभ्यास के बीच के इस अंतर को पाटना, अस्पताल फार्मेसी अभ्यास में विद्यार्थियों को दक्ष बनाने और उनकी भूमिकाओं व जिम्मेदारियों के बारे में उनमें जागरूकता बढ़ाने था. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन से हुई. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/will-contest-lok-sabha-elections-under-the-leadership-of-hemant-soren-champai-soren/">हेमंत

सोरेन के नेतृत्व में ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव : चंपाई सोरेन
जमशेदपुर के खासमहल स्थित सदर अस्पताल के मुख्य फार्मासिस्ट अमोद कुमार ने फार्मासिस्ट पेशे के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि यह दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का एक अभिन्न अंग है. सुव्यवस्थित प्रैक्टिस वाली फार्मेसियां रोगी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने में काफी मदद कर सकती हैं. सदर अस्पताल के ही फार्मासिस्ट ओपी ठाकुर ने अस्पताल इंटर्नशिप के नियमन के बारे में बात की. पीसीआई के ईसी सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने इंटर्न की जिम्मेदारियों और फार्मेसी के संचालन में विभिन्न क्षेत्रों सहित इंटर्नशिप कार्यक्रम के दायरे की चर्चा की. इसे भी पढ़ें : शराब">https://lagatar.in/liquor-scam-delhi-court-sends-brs-leader-k-kavita-to-ed-custody-till-march-23/">शराब

घोटाला: दिल्ली की अदालत ने बीआरएस नेता के कविता को 23 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा
जमशेदपुर के खासमहल स्थित सदर अस्पताल से इंटर्नशिप पूरा करने वाले विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किये. डी फार्मा के विभागाध्यक्ष सुमंत सेन ने प्रशिक्षण समर्थन और मार्गदर्शन के लिए अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया. बी फार्मा तृतीय वर्ष की छात्रा सृष्टि श्रेया ने कार्यक्रम की मेजबानी की. कार्यक्रम का संचालन स्कूल ऑफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेज के डीन डॉ ज्योतिर्मय साहू के नेतृत्व में पूर्णिमा महतो ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही