Search

 
 
 

अरका जैन यूनिवर्सिटी : तंबाकू और सिगरेट से दूर रहें युवा : स्वामी मुख्तमाजी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गम्हरिया स्थित अर्का जैन विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसके मुख्य अतिथि भारत सेवाश्रम सोनारी के सचिव स्वामी मुख्तमाजी थे. मुख्य अतिथि के साथ यूनिवर्सिटी प्रबन्धन मंडल के अध्यक्ष डॉ (प्रो) एसएस रजी और संकाय सदस्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर का कार्यक्रम की शुरुआत की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-maha-aarti-of-shri-ram-darbar-will-be-held-on-the-lines-of-kashi-on-22nd-in-mai-darbar-of-baghbeda/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा के माई दरबार में 22 को कशी की तर्ज पर होगी श्रीराम दरबार की महाआरती
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को तंबाकू और सिगरेट के हानिकारक प्रभावों की जानकारी देते हुए इन सबसे परहेज रखने की सीख दी. उन्होंने कहा कि यह न केवल इसका सेवन करने वाले व्यक्ति, बल्कि आसपास के लोगों को भी प्रभावित करता है. डॉ एसएस रजी ने आज के युवाओं को प्रेरित किया कि जब तक वे सफल नहीं हो जाते तब तक अपने सपनों को न छोड़ें. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/we-are-being-intimidated-in-the-name-of-ed-we-are-fighter-we-will-not-be-afraid-we-will-fight-jmm/">ईडी

के नाम पर डराया जा रहा है, हम लड़नेवाले लोग हैं, डरेंगे नहीं, लडेंगे : जेएमएम
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक निबंध प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया. इसका विषय स्वामी विवेकानंद और उनके कार्यों पर आधारित था. इस अवसर पर बीए अंग्रेजी के छात्रों ने समाज के उत्थान के लिए डॉक्टरों के योगदान पर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की. बायोटेक के छात्रों ने आज के युवाओं को उसी देशभक्ति को विकसित करने के संदेश से युक्त एक गीत प्रस्तुत किया जो स्वामी विवेकानंद में थी. कार्यक्रम संयोजक राजकुमारी घोष और कार्यक्रम संवाहक डॉ रूपा सरकार थीं। धन्यवाद ज्ञापन शाहीन फातिमा ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही