Search

बालूमाथ में 23 जायरीनों को दिया गया अरकान का प्रशिक्षण

Balumath : जामिया खैरुल उलूम परिसर में हज कमिटी, लातेहार के तत्वावधान में शनिवार को 23 हज जायरीनों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक हाजी उमर अली, हाजी मौलाना जियाउल्लाह, मौलाना शाहिद नवाज ने हज यात्रियों को हज के सभी अरकान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. हज के दौरान हज के अरकानों को अदा करने का समय व विधि विधान की जानकारी दी गई. प्रशिक्षण में हज यात्रा शुरू करने से पूर्व एहराम बांधने (हज का लिबास) मक्का मोअज्जमा व मदीना मुनव्वरा पहुंचकर करने वाले अरकान के बारे में प्रशिक्षकों ने हज यात्रियों को विस्तारपूर्वक बताया. इस दौरान मक्का शरीफ व मदीना में कयाम अराफात व मुजदलफा में रात गुजाराने सफा-मरवा का दौड़ लगाने व खाने काबा का तवाफ करने के दौरान पढ़े जाने वाले कलमात की जानकारी पूर्ण रूप से दी गई. कहा गया कि अभी कुछ समय बाकी है, आप सभी इन कलामात को याद कर लें. सभी हज यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ में चिकित्सक सुरेश राम के नेतृत्व में सरकार की गाइडलाइन के अनुसार टीकाकरण किया गया. मौके पर हज यात्री मो. यहिया, अफसरी खातून, मो. शाहिद, कनीजा खातुन, मो. सालीम जावेद व जाहिदा अख्तर आदि हज यात्री मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : मदर्स">https://lagatar.in/mothers-day-special-mother-had-such-affection-that-son-was-also-buried-in-the-same-grave/">मदर्स

डे स्पेशल : मां से था ऐसा स्नेह कि उसी कब्र में बेटा भी हुआ दफन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp