Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आर्मी चीफ मनोज पांडे ने कहा, LAC पर स्थिति नियंत्रण में, पर कुछ भी हो सकता है…

NewDelhi : आर्मी चीफ मनोज पांडे ने आज गुरुवार को चीन को लेकर कहा कि उत्तरी सीमा पर स्थिति नियंत्रण में लेकिन अप्रत्याशित है. यहां कभी भी बड़ी घटना घट सकती है. कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए यहां भारतीय सैनिकों को पर्याप्त संख्या में तैनात किया गया है. हम किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. सेना के पास पर्याप्त भंडार है. यह भी कहा कि सेना चीन से सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत जारी रखेगी. लद्दाख में चीन के साथ 7 में से 5 जगहों पर विवाद सुलझा लिया गया है. इसे भी पढ़ें : रामसेतु">https://lagatar.in/supreme-court-to-hear-pil-of-subramanian-swami-related-to-ram-setu-in-february/">रामसेतु

से जुड़ी सुब्रमण्यन स्वामी की जनहित याचिका पर फरवरी में सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

मनोज पांडे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे

सेना दिवस से पहले मनोज पांडे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे. आर्मी चीफ ने जम्मू और कश्मीर की स्थिति के बारे में कहा कि जहां तक जम्मू और कश्मीर की स्थिति का सवाल है, फरवरी 2021 में हुआ संघर्ष विराम की समझ अच्छी तरह से चल रही है. उन्होंने कहा कि सीमा पार से अभी भी आतंकवाद और आतंकी ढांचे को समर्थन मिल रहा है. साथ ही उन्होंने भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र की सुरक्षा के बारे में भी चर्चा की. बताया कि पूर्वोत्तर के अधिकतर राज्यों में शांति लौट आयी है. आर्थिक गतिविधियों और विकास की पहल के अच्छे परिणाम मिले हैं. सेनाध्यक्ष मनोज पांडे ने इस साल के सेना दिवस को खास करार देते हुए कहा कि यह सेना दिवस इसलिए भी खास है क्योंकि यह आजादी का 75वां साल भी है. इसे भी पढ़ें :  विधानसभा">https://lagatar.in/assembly-speakers-conference-vice-president-dhankhar-said-why-should-the-supreme-court-interfere-in-the-works-of-the-parliament/">विधानसभा

स्पीकर्स का सम्मेलन : उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, संसद के कामों में सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप क्यों?

जोशीमठ में स्थिति बेहद खराब है

सेनाध्यक्ष ने उत्तराखंड के जोशीमठ को लेकर कहा कि वहां स्थिति बेहद खराब है. जोशीमठ के अधिकांश क्षेत्रों में दरारें आ गयी हैं. लोगों को अपना घर छोड़कर पलायन करना पड़ रहा है. हमने अस्थाई तौर पर अपने जवानों को स्थानांतरित किया है. 25-28 सेना की इमारतों में मामूली दरारें आ गयी हैं. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम औली में अपने जवानों को स्थाई तौर पर तैनात करेंगे. जोशीमठ से माणा जाने वाली रोड पर कुछ दरारों को BRO ठीक कर रहा है. उन्होंने कहा कि जहां तक स्थानीय लोगों को मदद पहुंचाने की बात है तो हमने अपने अस्पताल, हेलीपैड आदि सिविल प्रशासन को दिये हैं जिससे वे लोगों को अस्थाई तौर पर लोगों को स्थानांतरित कर सकें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही