NewDelhi : सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कहा है कि पाकिस्तान की तरफ से प्रॉक्सी वॉर जारी है. कहा कि पाकिस्तान की तरफ से भले ही सीजफायर उल्लंघन में भारी कमी आयी हो, लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा. सेना प्रमुख ने कहा कि 2021 की फरवरी में भारत और पाकिस्तान इस सहमति पर पहुंचे थे कि सीजफायर का उल्लंघन नहीं होगा. लेकिन पाकिस्तान लगातार इसका उल्लंघन कर रहा था. कहा कि पिछले साल फरवरी के बाद सीज फायर का उल्लंघन कम हुआ है, उल्लंघन की अब तक दो ही घटनाएं हुई हैं. इसे भी पढ़ें : Twin">https://lagatar.in/twin-tower-case-supreme-court-told-supertech-give-back-the-money-to-flat-buyers-by-january-17-otherwise-they-will-put-the-directors-in-jail/">Twin
tower case : सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक से कहा, 17 जनवरी तक फ्लैट खरीदारों को पैसे वापस दें, नहीं तो डायरेक्टर्स को जेल में डालेंगे
मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी आतंकी बाबर को ढेर कर दिया, पुलिस का जवान शहीद, सेना के तीन जवान घायल
tower case : सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक से कहा, 17 जनवरी तक फ्लैट खरीदारों को पैसे वापस दें, नहीं तो डायरेक्टर्स को जेल में डालेंगे
हम इस खतरे को इग्नोर नहीं कर सकते
इससे कुछ हद तक स्थिति सामान्य होने की तरफ बढ़ी है लेकिन पाकिस्तान की तरफ से प्रॉक्सी वॉर जारी है. कहा कि आतंकवादी अभी भी एलओसी के दूसरी तरफ लॉन्च पैड में हैं. आर्मी चीफ ने कहा कि इंटेलिजेंस इनपुट के हिसाब से लगभग 350-400 आतंकी उन लॉन्च पैड और ट्रेनिंग कैंपों में हैं. यानी खतरा कम नहीं हुआ है और हमें अलर्ट रहना है. जनरल नरवणे ने कहा कि हम इस खतरे को इग्नोर नहीं कर सकते. इसे भी पढ़ें : कुलगाम">https://lagatar.in/kulgam-encounter-security-forces-killed-pakistani-terrorist-babar-police-personnel-martyred-three-army-personnel-injured/">कुलगाममुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी आतंकी बाबर को ढेर कर दिया, पुलिस का जवान शहीद, सेना के तीन जवान घायल
Leave a Comment