Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेना भूमि घोटाला केस : ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे IAS छवि रंजन, बोले- पितृत्व अवकाश पर हूं

Ranchi : आईएएस अधिकारी और रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुए. इससे पहले ईडी ने छवि रंजन को दो सप्ताह का समय देने की उनकी याचिका खारिज कर दी थी और इसके बजाय ईडी ने उन्हें शुक्रवार शाम चार बजे पेश होने का निर्देश दिया था. हालांकि छवि रंजन इस समय सीमा का भी पालन करने में विफल रहे. उन्होंने ईडी को जवाब दिया है कि वे अभी पितृत्व अवकाश पर हैं, इसलिए हाजिर नहीं हो सकते. ईडी ने छवि रंजन से पूछताछ के लिए अभी कोई नई तारीख तय नहीं की है. बता दें कि रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को ईडी ने समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन सरकार से उन्हें पहले ही 17 अप्रैल से लेकर 1 मई तक `पितृत्व अवकाश` की छुट्टी मिल चुकी थी. इसलिये उन्होंने आवेदन देकर मई के पहले हफ्ते के बाद का वक्त देने का निवेदन किया है. हालांकि ईडी के अधिकारियों ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया था. गौरतलब है कि छवि रंजन 15 जुलाई, 2020 से 11 जुलाई, 2022 तक रांची डीसी थे. वह झारखंड कैडर के दूसरे आईएएस अधिकारी हैं, जिनके खिलाफ ईडी ने पिछले एक साल में छापेमारी की है. इसे भी पढ़ें - ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-the-officials-took-cognizance-of-all-the-three-news-of-the-education-department-together-read/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : शिक्षा विभाग की तीनों खबरों पर एक साथ पदाधिकारियों ने लिया संज्ञान, पढ़ें…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही