Search

 
 
 

आर्मी लैंड स्कैम: छवि रंजन की याचिका पर जवाब दाखिल करेगी ED, अगली तारीख 5 अगस्त

सेना के कब्जे वाली भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री के आरोपी रांची के पूर्व DC छवि रंजन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. यहां बता दें कि छवि रंजन फिलहाल होटवार जेल में बंद हैं.
 

Ranchi: सेना के कब्जे वाली भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री के आरोपी रांची के पूर्व DC छवि रंजन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. यहां बता दें कि छवि रंजन फिलहाल होटवार जेल में बंद हैं.


सोमवार की सुनवाई के दौरान ED ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. अब कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 5 अगस्त को करेगा. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोंन मुखोपाध्याय की पीठ में इस मामले की सुनवाई हुई. 


छवि रंजन ने अपनी याचिका में कोर्ट से अनुरोध किया है कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ED) को आदेश दे कि वह हाईकोर्ट के अधिवक्ता हिमांशु मेहता का पूरा बयान मुहैया कराएं. मेहता का बयान ED के अनरिलाइड दस्तावेजों में से एक है और ऐसे कुल 49 अनरिलाइड दस्तावेज हैं, जो ED की जांच का हिस्सा हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही