Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Vaishali News: छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान व उसके पिता की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

जमीन विवाद में रविवार सुबह पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना वैशाली जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव की है. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई.
Advertisement
Advertisement
अपराध की खबरें

Vaishali:  जमीन विवाद में रविवार सुबह पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना वैशाली जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव की है. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई.

इसे भी पढ़ें: 

मृतकों की पहचान मुनरिक राय (60) और उनके 35 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र कुमार के रूप में हुई है. जितेन्द्र भारतीय सेना का जवान था और दिल्ली में पोस्टेड था. कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर गांव आया था. 

 

गांव के लोगों ने बताया कि घर से निकलने के रास्ते को लेकर दोनों परीवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. शनिवार शाम को इनकी आपस में कहासुनी हुई थी.मामला बढ़ने पर पुलिस भी बुलाई गई. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था. 

 

रविवार सुबह जब मनरिक राय अपने घर पर थे, तभी उनका भतीजा वहां आ धमका और उनफर फायरिंग शुरू कर दी. इस गोलीबारी में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. 

 

सूचना मिलते ही विदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

 

ग्रामीणों ने बताया कि मुनरिक राय पिछले पंचायत चुनाव में मुखिया पद के प्रत्याशी रह चुके थे. वहीं सेना के जवान जितेन्द्र कुमार अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही