Arrah : बिहार में बेखौफ अपराधी दिनदहाड़े हत्या की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला आरा के भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार का है. जहां अपराधियों ने बीच बाजार में मुखिया पति को दौड़ाकर गोली मार दी. सिर में गोली लगने के कारण मुख्यापति की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते फरार हो गये. मृतक की पहचान बड़हरा प्रखंड के पश्चिमी गुंडी पंचायत की मुखिया अमरावती देवी के पति महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुन्ना बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे. तभी पहले से घात लगाये बाइक सवार तीन हमलावरों ने मुख्यापति के सिर पर गोली मार दी. (पढ़ें, 72">https://lagatar.in/72-policemen-will-get-benefit-of-acp-and-mscp-decision-in-central-selection-council-meeting/">72
पुलिसकर्मियों को मिलेगा ACP और MSCP का लाभ, केंद्रीय चयन परिषद की बैठक में फैसला)
जीतने पर कपिल सिब्बल की कांग्रेस को सलाह, अगले पांच साल तक लोगों के दिल जीतें
: संदिग्ध हालत में नाबालिग का शव बरामद, मां और सौतेला पिता हिरासत में [wpse_comments_template]
पुलिसकर्मियों को मिलेगा ACP और MSCP का लाभ, केंद्रीय चयन परिषद की बैठक में फैसला)
परिजनों का आरोप- पूर्व मुखिया पति ने आपसी रंजिश में की हत्या
घटना के पूरे इलाके में सनसनी मच गयी. आक्रोशित लोगों ने आरा-सरैया मुख्य मार्ग जाम कर दिया और जमकर बवाल मचाया. मुख्या पति के शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे. मुन्ना यादव के बेटे अंकु कुमार ने पूर्व मुखिया पति अंशु उपाध्याय पर उसके पिता की हत्या का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते अंशु ने अपराधियों से उसके पिता की हत्या करायी है. आक्रोशितों ने सरया बाजार और आस-पास के दुकानों को भी बंद करवा दिया. घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, डीआईयू इंस्पेक्टर शंभू कुमार भगत, बड़हरा थाना इंचार्ज जयंत प्रकाश, कृष्णागढ़ थाना इंचार्ज विवेक कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने में जुटे हैं. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/kapil-sibals-advice-to-congress-on-winning-karnataka-win-peoples-hearts-for-next-five-years/">कर्नाटकजीतने पर कपिल सिब्बल की कांग्रेस को सलाह, अगले पांच साल तक लोगों के दिल जीतें
एक साल पहले मुखिया पर अपराधियों ने किया था हमला
मुखिया के बेटे ने बताया कि उसकी मां पर भी 20 मार्च 2022 को हमला हुआ था. होली के दिन रंग खेलने के विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने अमरावती देवी पर गोली चलायी थी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी. अमरावती ने पूर्व मुखिया पति अंशु उपाध्यक्ष समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज कराया था. अब हथियारबंद अपराधियों ने अमरावती के पति महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. इसे भी पढ़ें : लोहरदगा">https://lagatar.in/lohardaga-body-of-minor-recovered-in-suspicious-condition-mother-and-stepfather-in-custody/">लोहरदगा: संदिग्ध हालत में नाबालिग का शव बरामद, मां और सौतेला पिता हिरासत में [wpse_comments_template]
Leave a Comment