टिकैत सहित कई नेताओं और किसानों ने दिया पहलवानों को समर्थन New Delhi : प्रदर्शनकारी पहलवानों की 31 सदस्यीय सलाहकार समिति ने रविवार को भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को 15 दिनों में गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है. समिति ने कहा कि अगर बृजभूषण को 21 मई तक गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो वे अहम फैसला करेंगे. भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत, खाप महम 24 के प्रमुख मेहर सिंह और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के बलदेव सिंह सिरसा ने रविवार को पहलवानों के साथ मंच साझा किया. टिकैत ने कहा कि बैठक में खाप पंचायत और एसकेएम के कई नेता शामिल हुए. हमने तय किया है कि हर खाप से सदस्य रोज धरना स्थल पर आएंगे. पहलवानों की समिति धरना-प्रदर्शन करेगी और हम उन्हें बाहर से समर्थन देंगे. हमने 21 मई के लिए बैठक निर्धारित की है. रविवार को महापंचायत में पहलवानों की ओर से अगले कदम पर चर्चा के दौरान धोती-कुर्ता पहने सैकड़ों की संख्या में पगड़ीधारी किसानों को प्रदर्शन स्थल पर देखा गया. यह दृश्य किसानों के उस विरोध की तरह था, जो 13 महीने तक चला था. भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण पर कई महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप लगाया है.
इसे भी पढ़ें : सुशील">https://lagatar.in/sushil-kumar-modi-challenged-nitish-kumar-said-if-you-have-the-courage-arrest-dhirendra-shastri/">सुशील
कुमार मोदी ने नीतीश कुमार को दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो धीरेंद्र शास्त्री को करें गिरफ्तार ...तो जूते मार-मार कर मेरी जीवन लीला समाप्त कर देना : बृजभूषण
महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को खाप पंचायतों से भावनात्मक अपील की. उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर जारी वीडियो में कहा कि चाचा-ताऊ हम यह नहीं कहते कि आप दिल्ली न आओ, आप दिल्ली आओ, जो दिल में आये करो. मैंने पहले ही दिन कहा था कि एक भी गुनाह मेरे ऊपर साबित हो जाएगा तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा. चाचा-ताऊ हमारी बात मत मानो, अगर आपके गांव की बिटिया, लड़की पहलवानी करती है तो एक मिनट उसे अकेले में बुलाकर पूछ लेना. अगर वह कह दे कि बृजभूषण शरण सिंह पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, बृजभूषण ऐसे ही हैं, तो जो इच्छा होगी कर लेना. मैं आपकी खाप पंचायत में आ जाऊंगा. अगर मैं गुनहगार हूं तो आप जूते से मार-मार कर मेरी जीवन लीला समाप्त कर देना. मेरे बुजुर्गों हाथ जोड़ कर विनती करता हूं कि आप गलती न करो.
इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/2000-crore-liquor-scam-exposed-in-chhattisgarh-know-who-is-the-main-kingpin/">छत्तीसगढ़
में 2000 करोड़ के शराब घोटाला का खुलासा, जानिये कौन है मुख्य सरगना [wpse_comments_template]
Leave a Comment