Search

 
 
 

कांड्रा में ट्रांसपोर्टर से 5 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पहुंचा जेल

 

Saraikela: जिले के कांड्रा थानांतर्गत सिनेमा हॉल के पास रहने वाले ट्रांसपोर्टर धनंजय सिंह से रंगदारी मांगनेवाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ट्रांसपोर्टर धनंजय सिंह से 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी. जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 35 घंटे के अंदर मामले का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने आरोपी नीमडीह थाना के रघुनाथपुर गांव निवासी 36 वर्षीय बुधेश्वर हांसदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना 6 जून शाम लगभग 7 बजे की है. आरोपी मोबाइल फोन नंबर 9801235247 से कॉल कर रंगदारी की मांग की थी. धनंजय सिंह ने इसकी शिकायत कांड्रा थानेदार से कर कार्रवाई की मांग की थी.

इसे भी पढ़ें- उपेंद्र">https://lagatar.in/upendra-kushwaha-raised-questions-on-the-collegium-system-in-the-appointment-of-judges-asked-pm-modi-remove-it/84849/">उपेंद्र

कुशवाहा ने जजों की नियुक्ति में कॉलेजियम व्‍यवस्‍था पर उठाए सवाल, PM मोदी से कहा- इसे हटाइए

एसडीपीओ के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में मिली सफलता

पुलिस जिला मुख्यालय ने जानकारी देते हुए एसपी मो. अर्शी ने बताया कि, एसडीपीओ राकेश रंजन के नेतृत्व में मामले में कार्रवाई के लिए टीम का गठन किया गया था. टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को उसे जेल भी भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपी बुद्धेश्वर हांसदा का आपराधिक इतिहास भी रहा है. एसपी ने कहा कि छापेमारी दल में कांड्रा थानेदार राजन कुमार, एएसआई अखिलेश कुमार, धर्मराज कुमार, अमित कुमार, राजीव कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे.

इसे भी पढ़ें- खुशखबरी:">https://lagatar.in/good-news-lockdown-ends-in-bihar-night-curfew-continues/84410/">खुशखबरी:

बिहार में खत्म हुआ लॉकडाउन, शाम 5 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, नाइट कर्फ्यू जारी

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही