Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दरभंगा पहुंचे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया, पर्दे के राम-सीता को एक साथ देखकर खुश हुए लोग

Darbhanga: रामानंद सागर के टीवी सीरियल रामायण में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. रामायण में उन्हें राम के किरदार में दर्शकों ने खूब पसंद किया था. तो वहीं माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को आज भी लोग माता की तरह ही देखते हैं. जिसका नजारा गुरुवार को बिहार के दरभंगा में देखने को मिला. जब दोनों एक साथ गुरुवार को दरभंगा पहुंचे. इस दौरान लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया काफी खुश नजर आए.  अरुण गोविल ने इस दौरान कहा कि मिथिला की धरती पर आकर काफी खुश हूं. यहां लोगों का इतना प्यार मिल रहा, जिसकी उम्मीद हमने नहीं की थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-36.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं दीपका चिखलिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि माता सीता की जन्मस्थली पर आकर काफी खुश हूं. यहां के लोगों का प्यार देखकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रही हूं. बता दें कि अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता सीए सुरेश के बेटे के उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए दरभंगा आए थे. जहां इन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ नजर आई. साथ ही इस दौरान आस पास के लोग काफी खुश दिखे. इसे भी पढ़ें: पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-chhatrapati-shivaji-maharajs-work-governance-system-and-policies-are-relevant-even-today/">पीएम

मोदी ने कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज के कार्य, शासन प्रणाली और नीतियां आज भी प्रासंगिक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही