Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JUSTICE FOR RUPA TIRKEY कैपेंन के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता गिरफ्तार, पुराने मामले में हुई गिरफ्तारी

Advertisement
Advertisement

Sahibganj : जस्टिस फॉर रूपा कैंपेन ( Justice For Rupa Tirkey ) के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता को साहिबगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने उन्हें वर्ष 2019 में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया है. उनकी गिरफ्तारी मंगलवार की अहले सुबह करीब 4 बजे की गई.
अरविंद कुमार की पत्नी उषा गुप्ता ने बताया कि वह सपरिवार घर में सो रहे थे. तभी नगर थाना की पुलिस दो गाड़ी से उनके घर के पास पहुंची. घर का दरवाज खुलवाया. इसके बाद मेरे पति से कहा कि थाना चलो, बात करनी है. थाने में उन्हें चार घंटे रखा गया. इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें -हेमंत">https://lagatar.in/hemant-said-the-vaccine-is-about-to-end-the-public-will-abuse/69898/">हेमंत

ने कहाः वैक्सीन खत्म होने वाला है, गालियां देगी जनता

पेशे से शिक्षक हैं अरविंद कुमार गुप्ता

अरविंद कुमार गुप्ता की पत्नी ने बताया कि उनके पति का किसी तरह का कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. हाल के दिनों रूपा तिर्की की मौत के मामले में JUSTICE FOR RUPA TIRKEY नाम से बने संगठन के लिए वह सक्रिय थे. संगठन की तरफ से वह रूपा तिर्की के लिए न्याय की मांग कर रहे थे. मेरे पति को JUSTICE FOR RUPA TIRKEY कैंपेन अध्यक्ष बनाया गया था. वह पेशे से शिक्षक हैं और सामाजिक कार्य से भी जुड़े रहे हैं. अरविन्द गंगा पूल निर्माण संघर्ष समिति,साहिबगंज के केंद्रीय अध्यक्ष भी हैं.

झड़प के उस मामले में हुई गिरफ्तार

साहिबगंज नगर थाना के एसआई अनंत आर्य ने बताया कि नगर थाना कांड संख्या - 226/19 में अरविंद कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इस कांड में अरोपियों को आईपीसी की धारा 147, 148, 149,323,341,342, 504, 506, 307, 03 एवं सामुदायिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत आरोपित किया गया था. यह मामला दो समुदायों के बीच आपसी झड़प का है. जानकारी के मुताबिक, अरविंद कुमार गुप्ता इस मामले में प्राथमिकी अभियुक्त नहीं थे. कई अज्ञात आरोपियों में से एक के रूप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है.

कैंपेन के सदस्य कर रहे सीबीआई जांच की मांग

जस्टिस फॉर रूपा तिर्की कैंपेन को साहिबगंज में बनाया गया था. जिसके अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, सचिव अमित कुमार तोदी, अभिषेक शर्मा, ज्योति शर्मा, सिद्धार्थ कुमार, रचना दयाल, दीपक कुमार, विक्की कुमार, राजा कुमार, सोनू कुमार सहित सैकड़ों लोग सदस्य हैं. कैंपेन के द्वारा ऑनलाइन बैठक कर न्याय की मांग की जा रही थी.
कैंपेन की तरफ से 22 मई को रूपा तिर्की को न्याय दिलाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया गया था. इसके कैंपेन के सदस्यों ने फेसबुक के माध्यम से रूपा को न्याय दिलाने के संबंध में वीडियो बनाकर अपलोड किया था.

23 मई को किया था उपवास

23 मई को कैंपेन के सदस्यों ने अपने-अपने घरों में उपवास किया था. साथ ही धरना दिया था. इसमें सदस्यों ने अपने हाथों में तख्ती लेकर रूपा तिर्की को न्याय दिलाने की मांग झारखंड एवं केंद्र सरकार से की थी. कैंपेन में निर्णय लिया गया था कि जब तक लॉकडाउन रहता है, तब तक सभी सदस्य प्रत्येक रविवार को अपने-अपने घरों में ही रह कर 2 घंटे का उपवास रखेंगे. लॉकडाउन समाप्त होने के बाद सड़क पर उतर कर जोरदार आंदोलन शुरु किया जायेगा.

[wpse_comments_template]

 

इसे भी पढ़ें -यास">https://lagatar.in/wind-speed-will-rise-to-155-kilometers-per-hour-as-it-hits-the-coast-of-yas-many-boats-damaged-in-odisha/69875/">यास

के तट से टकराते ही हवा की रफ्तार 155 किलोमीटर प्रति घंटा हो जायेगी, ओडिशा में कई नाव क्षतिग्रस्त

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही