Search

 
 
 

जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से मिले अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार को चेताया

कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन देने अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार शाम जंतर-मंतर पहुंचे. जहां उन्होंने CJP के आंदोलन को समर्थन दिया.
 

New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन देने अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार शाम जंतर-मंतर पहुंचे. जहां उन्होंने CJP के आंदोलन को समर्थन दिया. केजरीवाल ने मंच पर 19 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक से मुलाकात की और उनका हाल चाल लिया. इस दौरान पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने धर्मेन्द्र प्रधान को हटाकर सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाए जाने की मांग रखी.

इसे भी पढ़ें: 

अरविंद केजरीवाल प्रोटेस्ट मंच पर सबसे पहले कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके से मिले, इसके बाद उन्होंने सोनम वांगचुक से मिले. अरविंद केजरीवाल से प्रोटेस्ट कर रहे लोगों को संबोधित करते हुए का कि मैं सोनम वांगचुक जी को सलाम करता हूं जो अपने लिए नहीं, आप लोगों के लिए, युवाओं और देश के बच्चों के लिए अपनी जान दांव पर लगाकर पिछले 19 दिनों से अनशन कर रहे हैं.

 

उन्होंन कहा कि कॉकरोच मूवमेंट और सोनम वांगचुक की बात सुनी जाय. वरना तीन साल बात आपक भी 2014 जैसा हाल होगा. धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए. अरविंद का निशाना केन्द्र सरकार की तरफ था. उन्होंने इस दौरान अन्ना हजारे के अनशन को भी याद किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही