Aakarsh Aniket Ranchi : झारखंड के घरेलू क्रिकेट टीम में युवा बल्लेबाजों ने अपना सिक्का जमाया है. युवा बल्लेबाजों ने हाल के दिनों में शानदार प्रदर्शन से प्रभावित किया है. युवा बल्लेबाजों की बात करें तो झारखंड के प्रभावशाली युवा बल्लेबाजों में एक नाम आर्यमन सेन का आता है. आर्यमन का जन्म 15 जनवरी 2000 को नई दिल्ली में हुआ था. लेकिन वे घरेलू क्रिकेट झारखंड की टीम के लिए खेलते हैं. आर्यमन ने अब तक झारखंड के घरेलू क्रिकेट टीम के लिए सिर्फ दो ही मैच खेले हैं. दो मैचों में उन्होंने अपनी बल्लेबाज से सभी को प्रभावित किया है. उन्होंने झारखंड के लिए अपना डेब्यू 3 जनवरी 2023 को राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में किया था. इस मुकाबले में आर्यमन ने पहली पारी में 38 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में 119 रन बनाए थे. इस मैच में आर्यमन की शानदार बल्लेबाजी के चलते मैच ड्रॉ रहा. वहीं छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपने दूसरे मैच में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था. इसे भी पढ़ें : शुभमन">https://lagatar.in/shubman-gills-innings-was-unbelievable-sunil-gavaskar/">शुभमन
गिल की पारी अविश्सनीय : सुनील गावस्कर झारखंड के लिए फर्स्ट क्लास में डेब्यू करने से पहले आर्यमन झारखंड अंडर 25 टीम के हिस्सा थे. अंडर 25 टीम के लिए आर्यमन ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था. आर्यमन 2022 में झारखंड टी-20 लीग में सिंहभूम स्ट्राइकर्स का हिस्सा थे. सिंहभूम स्ट्राइकर्स के लिए भी आर्यमन ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. झारखंड टी-20 लीग 2022 में उन्होंने कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें 31 की औसत से 279 रन बनाए थे. उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाये थे. फर्स्ट क्लास में आर्यमन ने अब तक सिर्फ दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 62.50 की औसत से 250 रन बनाए हैं. दोनों मुकाबलों में से एक में उन्होंने शतक और दूसरे में अर्धशतक लगाया है. फिलहाल आर्यमन सेन झारखंड रणजी टीम की ओर से खेल रहे हैं. इसे भी पढ़ें : कोलकाता">https://lagatar.in/cbi-registers-case-against-kolkata-businessman-amit-agarwal-raids-his-hideout/">कोलकाता
के कारोबारी अमित अग्रवाल के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला, कई ठिकानों पर मारा छापा [wpse_comments_template]
झारखंड के प्रभावशाली युवा बल्लेबाजों में से एक हैं आर्यमन सेन, फर्स्ट क्लास डेब्यू में लगाया था शतक

Leave a Comment