Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आर्यन खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- शाहरुख से मिलने के लिए मुझे भी लेना पड़ता है अपॉइंटमेंट

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :   क्रूज रेव पार्टी केस में शाहरुख के बेटे आर्यन 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में रहेंगे. एनसीबी ने आर्यन सहित अन्य आरोपियों से सोमवार को देर रात तक पूछताछ की है. इस दौरान आर्यन ने कई खुलासे किये हैं. आर्यन ने बताया कि उसके पापा काफी बिजी रहते हैं. उनसे मिलने के लिए मुझे भी उनकी मैनेजर पूजा से अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है.

शाहरुख अपनी फिल्म को लेकर रहते हैं बिजी

आर्यन खान ने एनसीबी को पूछताछ में बताया कि उनके पापा अभी एक साथ तीन-तीन फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं. अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर वो बहुत मेहनत कर रहे हैं. पठान मे अपने रोल के लिए शाहरुख खान को कई घंटों तक मेकअप में रहना पड़ता है. इसे भी पढ़े : मनी">https://lagatar.in/ed-tightens-noose-on-unitech-ltd-in-money-laundering-case-arrests-ramesh-chandra-and-preeti-chandra/">मनी

लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने यूनिटेक लिमिटेड पर कसा शिकंजा, रमेश चंद्रा और प्रीति चंद्रा को किया गिरफ्तार

चार साल से आर्यन ले रहे हैं ड्रग्स

सूत्रों के मुताबिक, किंग खान के बेटे पूछताछ में एनसीबी की हेल्प कर रहे हैं. हालांकि वे काफी परेशान भी नजर आते हैं. आर्यन ने खुद कबूला है कि वे शौकिया तौर पर ड्रग्स लेते हैं और वे पिछले 4 साल से ड्रग्स ले रहे हैं.

क्रूज के सीईओ को एनसीबी ने भेजा समन

एनसीबी ने आर्यन सहित कई लोगों से देर रात तक पूछताछ की. पूछताछ के बाद एनसीबी की टीम ने क्रूज के सीईओ जुर्गन बेलोम पूछताछ के लिए दूसरी बार नोटिस भेजा है. सूत्रों के मुताबिक, एनसीबी की टीम इस मामले की गहन से जांच कर रही है. इसे भी पढ़े : क्रूज">https://lagatar.in/big-disclosure-about-cruise-rave-party-strings-related-to-cryptocurrency-the-matter-went-international/">क्रूज

रेव पार्टी को लेकर बड़ा खुलासा, क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े तार, मामला अंतरराष्ट्रीय हो चला

 आर्यन का दावा, क्रूज पर जाने के लिए नहीं खरीदा बोर्डिंग पास

आर्यन ने दावा किया है कि उसने क्रूज पर जाने के लिए एक भी पैसा नहीं दिया और न ही उसने किसी ऑर्गनाइजर को पहले से जानने की बात स्वीकार की है. बयान के मुताबिक, आर्यन के पास से ड्रग्स भी बरामद नहीं हुई थी. उसके दोस्त को एनसीबी ने गिरफ्तार किया क्योंकि उसके पास 6 ग्राम चरस थी.

आर्यन खान समेत 11 लोगों को एनसीबी ने किया गिरफ्तार

बता दें कि  ड्रग्स केस में आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है. मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में एनसीबी को भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ. एनसीबी ने ड्रग्स केस में आर्यन खान समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है.  आर्यन खान पर NDPC 8 C, 20 B, 27 और 35 की धाराएं लगाई गयी हैं. इन धाराओं के तहत ड्रग्स का सेवन करना, जानबूझकर ड्रग्स लेना और ड्रग्स खरीदने जैसी चीजें आती हैं. इसे भी पढ़े : Pandora">https://lagatar.in/pandora-papers-white-truth-of-black-money-includes-380-indians-including-sachin-anil-ambani-nirav-modi-jackie-shroff-nira-radia/">Pandora

Papers: काला धन का सफेद सच, सचिन, अनिल अंबानी, नीरव मोदी, जैकी श्रॉफ, नीरा राडिया सहित 380 भारतीय शामिल! [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही