Search

 
 
 

एलेना रायबाकिना को हरा मियामी ओपन के फाइनल में पहुंची आर्यना सबालेंका

टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने एलेना रायबाकिना को हरा मियामी ओपन के फाइनल में बनाए जगह. शुक्रवार को फ्लोरिडा के हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए मैच में सबालेंका ने रायबाकिना को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हरा दिया. इस जीत के साथ वह लगातार दूसरे साल मियामी ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली खिलाड़ी बन गई हैं.
 

Florida : टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने एलेना रायबाकिना को हरा मियामी ओपन के फाइनल में जगह बना ली. शुक्रवार को फ्लोरिडा के हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए मैच में सबालेंका ने रायबाकिना को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हरा दिया. इस जीत के साथ वह लगातार दूसरे साल मियामी ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. 

 

सबालेंका की यह 10वीं जीत है. सबालेंका 2023 और 2024 में रायबाकिना के बाद लगातार मियामी ओपन फाइनल में पहुंचने वाली पहली खिलाड़ी हैं. इसके साथ ही वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी रहते हुए वह 2013 से 2015 तक सेरेना विलियम्स के बाद ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी हैं.

 

मैच की शुरुआत में दोनों खिलाड़ी बराबरी पर खेल रही थीं. इसके बाद  4-5 से पिछड़ने के बाद सबालेंका ने रायबाकिना के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और क्रॉस-कोर्ट बैकहैंड और ओवरहेड शॉट का उपयोग करते हुए महत्वपूर्ण ब्रेक हासिल किया. इस ब्रेक के दम पर वह पहला सेट 6-4 से जीतने में सफल रहीं.


दूसरे सेट में सबालेंका ने शुरुआत से दबाव बनाए रखा और 4-0 की बढ़त बनाई. इसके बाद भी उन्होंने रायबाकिना को कोई मौक नहीं दिया. सेट के अंत में उन्होंने लव पर सर्व किया और टी-सर्व के साथ खेल खत्म किया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही