Search

‘ट्रांसजेंडर’ ओलंपिक में महिलाओं के साथ नहीं खेलेंगी, IOC ने लगाया बैन

Lagatar Desk: इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक से ट्रांसजेंडर महिलाएं को अब महिला वर्ग खेल में हिस्सा लेने से मना कर दिया है. नई पॉलिसी के तहत अब सिर्फ बायोलॉजिकल फीमेल्स यानी वे महिलाएं जो जन्म से ही महिला हैं, उन्हें ही महिला कैटेगरी में खेलने की अनुमति होगी. इसके लिए एक बार जीन टेस्ट करवाना जरूरी होगा. 

Uploaded Image

जीन स्क्रीनिंग से लिंग की पुष्टि की जाएगी. यह टेस्ट स्लीवा, गाल के स्वैब या ब्लड सैंपल से किया जा सकता है. खास बात यह है कि, जो एथलीट जन्म के समय महिला थी, लेकिन अब खुद को ट्रांसजेंडर पुरुष मानते हैं, वे महिला स्पर्धाओं में खेल अपने खेल को जारी रख सकते हैं.

 

पहले क्या था नियम

पहले इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ट्रांसजेंडर महिलाओं को टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होने की शर्त पर खेलने की परमिशन देता था या खेल संघों के फैसला पर छोड़ दिया जाता था.

Uploaded Image

क्या है नया नियम  

इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी अब सभी खेलों के लिए एक बराबर नीति चाहता है, ताकि खेल संगठन अलग-अलग नियम न बनाए. यह बदलाव खेलों में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए किया गया है. यह नियम केवल पेशेवर खेलों पर लागू होगा, जमीनी स्तर के खेलों पर इसका असर नहीं पड़ेगा. कई खेल संगठनों ने पहले ही ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा रखी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले साल फरवरी में एक ऑर्डर पास किया था. जिसमें लॉस एंजिल्स ओलंपिक में ट्रांसजेंडर महिलाओं को वीजा नहीं देने की बात कही गई थी.

 

IOC प्रेसिडेंट ने किया समर्थन

इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की प्रेसिडेंट कर्स्टी कोवेंट्री ने इस निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि ओलंपिक जैसे बड़े मंच पर ओलंपिक खेलों में बेहद छोटा फासला भी जीत और हार तय कर सकता है. ऐसे में बायोलॉजिकल पुरुषों का महिला कैटेगरी में खेलना सही नहीं होगा.

 

पेरिस ओलंपिक में उठे थे सवाल

साल 2024 के पेरिस ओलंपिक के दौरान दो महिला बॉक्सरों के मुकाबले को देखकर विवाद सामने आया था. खिलाड़ियों ने 66 किलोग्राम वर्ग में अल्जीरिया की इमान खलीफ और 57 किलोग्राम वर्ग में ताइवान की लिन यू टिंग के खेलने पर ने आपत्ति जताई थी. साल 2023 में इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन ने ताइवानी बॉक्सर लिन यू-टिंग को और अल्जीरिया की इमान खलीफ को जेंडर संबंधी जांच में अयोग्य घोषित किया गया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp