Search

रांची : चोरी के मामले में चार अपराधी अरेस्ट, जेवरात और मोबाइल बरामद

Ranchi: लालपुर थाना की पुलिस ने चोरी के मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी का नाम मुन्ना जयसवाल, उमंग साहू, सुजल कुमार और एक नाबालिग है. पुलिस ने एक सोने की चेन, एक अंगूठी, एक सेट झुमका, दो कान का जोड़ा और तीन मोबाइल बरामद किया है. सभी सोने के जेवरात मुन्ना जयसवाल के पास थे. उसी से बरामद किया गया है.
 
मुन्ना जयसवाल और नाबालिग के खिलाफ चुटिया थाना में भी मामले दर्ज हैं. लालपुर थाना में चोरी के मामले में 25 मार्च को अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए इन सभी चारों चोरों को गिरफ्तार किया है. 

आपको बता दें कि कल पिठौरिया और नगड़ी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दस चोरों को गिरफ्तार किया था. तीन चोरों ने नगड़ी इलाके में चोरी के वारदात को अंजाम दिया था. वहीं सात चोरों ने बिजली ग्रिड को अपना निशाना बनाया था. इन सभी गिरफ्तार चोरों को जेल भेज दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही