Search

 
 
 

इजरायल ने ईरानी हथियार फैक्ट्रियों और एयर डिफेंस सिस्टम पर रात भर बम बरसाये

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख ब्रैड कूपर ने कहा कि  युद्ध  शुरू होने से अब तक अमेरिकी सेना ने ईरान में 10,000 से अधिक टारगेट पर हमले किये हैं.  दावा किया कि न हमलों में ईरान की दो-तिहाई हथियार फैक्ट्रियां नष्ट कर दी गयी है.
 

Tel Aviv/Washington : इजरायली सेना (IDF) द्वारा रातभर तेहरान सहित  पश्चिमी ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल का निर्माण करने वाली फैक्ट्रियों, एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल लॉन्चर और स्टोरेज वाली जगहों पर बमबारी किये जाने की खबर है.  इजरायल के अनुसार हमले इसलिए किये गये, जिससे ईरान के मिसाइल हमले कम हों और इजरायली नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्र्चित हो सके.

 

इससे पूर्व अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख ब्रैड कूपर ने कहा कि  युद्ध  शुरू होने से अब तक अमेरिकी सेना ने ईरान में 10,000 से अधिक टारगेट पर हमले किये हैं.  

 

कूपर ने दावा किया कि न हमलों में ईरान की दो-तिहाई हथियार फैक्ट्रियां नष्ट कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल ने मिलकर हजारों  ठिकानों पर हमले किये हैं.  

 

ब्रैड कूपर ने यह भी दावा किया कि ईरानी नौसेना के 92फीसदी बड़े जहाज नष्ट कर दिये गये हैं, जिससे उसकी समुद्री ताकत पंगु हो गयी है क्षेत्र में  उसकाप्रभाव काफी हद तक समाप्त कर दिया गया है.

 

साथ ही उन्होंने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों में 90फीसदी की गिरावट आयी है. ईरान के मिसाइल, ड्रोन और नौसैनिक प्रोडक्शन से जुड़े दो-तिहाई से ज्यादा फैक्टरियां और शिपयार्ड या तो क्षतिग्रस्त हो चुके हैं या पूरी तरह नष्ट कर दिये गये हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही