Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नहीं बढ़ेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत, केंद्र ने की एक्साइज ड्यूटी में कटौती

सूत्रों के अनुसार एक्साइज ड्यूटी घटाये जाने से पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना नहीं है. दरअसल ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटा दी है.
Advertisement
Advertisement

 Lagatar Desk

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी को कम करने का फैसला लिया है. फैसले के मुताबिक पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में 13रुपयेकी कटौती की गयी है. एक्साइज ड्यूटी में कमी करने की वजह से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की आशंकाएं खत्म हो गयी हैं. इसके साथ केंद्र सरकार ने यह साफ कर दिया है कि फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमत में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं होगी.

 

उल्लेखनीय है कि इजरायल-ईरान युद्ध को लेकर दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत है. जिस कारण पेट्रोल-डीजल के दामों बढ़े हुए हैं. भारत में अभी तक तेल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. हालांकि कुछ हलकों में यह चर्चा थी कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. केंद्र सरकार ने 27 मार्च को एक बड़ा कदम उठाते हुए इन चर्चाओं को खत्म करने की कोशिश की है.

 

 
ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के कारण उत्पन्न ऊर्जा संकट को देखते हुए मोदी सरकार ने यह निर्णय लिया है. जानकारों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से रोकने के लिए यह फैसला किया गया है.


दरअसल पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति में बाधा पहुंची है. सरकार के अनुसार देश ने अगले 60 दिन के लिए अन्य स्रोतों से पर्याप्त कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्र्चित कर ली है.


सूत्रों के अनुसार एक्साइज ड्यूटी घटाये जाने से पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना नहीं है. दरअसल ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटा दी है.


केंद्र सरकार के इस कदम से पेट्रोलियम कंपनियों और आम लोग दोनों को राहत मिल गयी है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि पूरे देश में सभी पेट्रोल पंपों के पास पर्याप्त भंडार है. वे सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं. कहा है कि पेट्रोल या डीजल की कोई राशनिंग नहीं की जा रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही