Search

 
 
 

ईरान का संयुक्त राष्ट्र को पत्र, अब्बास अराघची और मोहम्मद गालिबाफ की हत्या की साजिश हो रही है

अहम बात यह है कि हाल ही में इजरायल ने इन दोनों नेताओं को अपनी हिट-लिस्ट से अभी हटा दिया है, ताकि जंग खत्म की बातचीत की जा सके. लेकिन ईरान को भरोसा नही हो रहा है.
 

Tehran :  पश्चिम एशिया वार की गूंज अब संयुक्त राष्ट्र में सुनाई दे रही है.खबर है कि ईरान ने संयुक्त राष्ट्र को एक औपचारिक पत्र लिखकर बड़ा आरोप लगाया है कि उसके दो शीर्ष नेताओं विदेश मंत्री अब्बास अराघची और स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ की हत्या की साजिश रची जा रही है.

 

अहम बात यह है कि हाल ही में इजरायल ने इन दोनों नेताओं को अपनी हिट-लिस्ट से अभी हटा दिया है, ताकि जंग खत्म की बातचीत की जा सके. लेकिन ईरान को भरोसा नही हो रहा है.    

 

जानकारी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने अपने पत्र में एक मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा है कि हमारे इन नेताओं की हत्या करने के लिए इजरायल ने ऑपरेशनल प्लान तैयार किया है.

 

पत्र के अनुसार दोनों नेताओं की हत्या की योजना अस्थायी रूप से स्थगित की गयी है.  लेकिन   खतरा अभी टला नहीं है. खतरा अब भी बना हुआ है. ईरान ने इजरायल की इस संभावित योजना को स्टेट स्पॉन्सर्ड टेररिज्म करार दिया है.

 

जान लें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान को लेकर अहम बैठक होने जा रही है. खबर है कि रूस की मांग पर बंद कमरे में होने वाली बैठक बुलाई गयी है.

 

विशेषज्ञ मोहम्मद बाकर गालिबाफ को अमेरिका के लिए संभावित वार्ताकार मान रहे है. अब्बास अराघची की बात करें तो वे पहले से ही कूटनीतिक स्तर पर सक्रिय हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही