Search

 
 
 

पश्चिम एशिया संकट : पीएम मोदी शुक्रवार शाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे

मीटिंग में खाड़ी संकट के संदर्भ में राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा की जायेगी. अहम खबर यह कि आचार संहिता लागू होने के कारण चुनाव वाले राज्यों को इस बैठक से दूर रखा गया है.
 

New Delhi : पीएम मोदी कल शुक्रवार शाम पश्चिम एशिया संकट को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे.शाम 6:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम मुख्यमंत्रियों से रूबरू होंगे.

 

जानकारी के अनुसार इस मीटिंग में खाड़ी संकट के संदर्भ में राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा की जायेगी. अहम खबर यह कि आचार संहिता लागू होने के कारण चुनाव वाले राज्यों को इस बैठक से दूर रखा गया है.

 

इतना जरूर है कि चुनाव वाले राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ कैबिनेट सचिवालय के माध्यम से अलग से बैठक की जायेगी. याद करें कि इससे पूर्व पीएम मोदी ने खाड़ी युद्ध के कारण उपजे हालात पर लोकसभा और राज्यसभा में अपनी बात रखी थी.

 

पीएम ने तेल-गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जहाजों और भंडारण की मजबूती का रोडमैप पेश किया था.उन्होंने राज्य सरकारों को जमाखोरी रोकने का निर्देश दिया था.  

 

प्रधानमंत्री ने वर्तमान परिस्थितियों का फायदा उठाने वाले काला बाजारियों और जमाखोरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का निर्देश दिया था. इतना ही नहीं, उन्होंने राज्य सरकारों से कहा था कि आवश्यक वस्तुओं की निरंतर निगरानी की जाये और जमाखोरी की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें.  

 

पीएम ने कहा था कि युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में हुए भारी नुकसान हो रहा है. इसकी भरपाई में दुनिया को लंबा वक्त लगेगा. इसी क्रम में पीएम ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा जताते हुए बताया था कि भारत का आर्थिक आधार बहुत मजबूत हैं.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही