Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

असदुद्दीन ओवैसी को मिली जेड कैट‍गरी की सुरक्षा, हमलावर युवकों की तस्वीरें भाजपा नेताओं के साथ वायरल

Advertisement
Advertisement
 Lucknow : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर  गुरुवार को मेरठ से दिल्ली आते समय हुए जानलेवा हमले के बाद केंद्र सरकार ने ओवैसी को जेड कैट‍गरी की सुरक्षा मुहैया करा दी है. बता दें कि हमलावरों द्वारा चलायी गयी गोलियां उनकी कार पर लगी थी. हमले में असदुद्दीन ओवैसी बाल-बाल बच गये. इसे भी पढ़ें : राजस्थान">https://lagatar.in/rajasthan-cm-gehlot-said-the-countrys-media-is-under-the-pressure-of-pm-modi-it-is-sad/">राजस्थान

के सीएम गहलोत ने कहा, पीएम मोदी के दबाव में है देश का मीडिया, यह दुखद है

सचिन कई दिनों से ओवैसी का पीछा कर रहा था

इस वारदात में शामिल दो आरोपियों गोतमबुद्ध नगर के सचिन और देवबंद, सहारनपुर निवासी शुभम को हापुड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जांच में बात सामने आयी कि सचिन असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी के नेताओं के भाषणों को लेकर नाराज था.  पिछले कई दिनों से वह ओवैसी पर हमले की प्लानिंग कर रहा था.  जानकारी के अनुसार असदुद्दीन ओवैसी गोली कांड का मुख्य आरोपी सचिन कई दिनों से उनका पीछा कर रहा था. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/aparna-yadav-showed-attitude-when-raised-slogans-of-akhilesh-in-the-meeting-said-sps-goons-are-begging-for-life-in-yogi-raj/">

 सभा में अखिलेश के नारे लगने पर अपर्णा यादव ने दिखाये तेवर,  कहा, सपा के गुंडे योगी राज में जान की भीख मांग रहे हैं

सचिन का प्लान फेल हो गया

वह ओवैसी की मेरठ की सभा में भी गया था.  उनकी योजना थी कि वह असदुद्दीन ओवैसी को मारने के बाद वह सीधे पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर देंगे, ताकि भीड़ के गुस्से से बच जायें. लेकिन गुरुवार को सचिन ने जब गोली चलाई तो वह निशाने पर नहीं लगी. ओवैसी के ड्राइवर ने गाड़ी आगे भगा ली. इससे उनका प्लान फेल हो गया. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/aparna-yadav-showed-attitude-when-raised-slogans-of-akhilesh-in-the-meeting-said-sps-goons-are-begging-for-life-in-yogi-raj/">

  पेगासस">https://lagatar.in/pegasus-case-sc-committee-said-only-two-people-gave-phone-calls-for-investigation-is-the-opposition-running-away-by-accusing-it/">पेगासस

 मामला :  SC की समिति ने कहा, सिर्फ दो लोगों ने दिये जांच के लिए फोन,  क्या आरोप लगाकर भाग रहा विपक्ष?

सचिन के परिवार के सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया

हापुड़ पुलिस के अनुसार मेरठ से दिल्ली जाते समय सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर शाम 5.20 बजे के आस पास दो अज्ञात लोगों ने हमला किया. जांच के बाद पुलिस ने सचिन और  शुभम को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से हथियार और घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की गयी. . पुलिस को उन्होंने बताया कि पार्टी के नेताओं के बयानों से वह नाराज थे. हमले के मुख्य आरोपी सचिन की फोटो कई भाजपा नेताओं के साथ वायरल हो रही है. इस मामले में  सचिन के परिवार के सदस्यों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही