Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BJP की राष्ट्रीय मंत्री बनी आशा लकड़ा, कहा - मेरा ही नहीं प्रदेश कार्यकर्ताओं का भी बढ़ा सम्मान

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची की मेयर डॉ आशा लकड़ा को भारतीय जनता पार्टी ने अब बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है. उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है. झारखंड से इस पद पर नियुक्त होने वाली आशा लकड़ा एकमात्र महिला हैं. रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर यह आदेश जारी किया है. नियुक्ति के बाद लगातार न्यूज से बातचीत में मेयर ने कहा कि यह केवल उनके लिए ही नहीं बल्कि प्रदेश कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान की बात है. कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक छोटे से कार्यकर्ता को इतना बड़ा दायित्व सौंपा है. जिस उम्मीद से उन्हें यह दायित्व मिला है, उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएगी. नई जिम्मेदारी के बाबत मेयर ने कहा कि केन्द्रीय स्तर पर जिम्मेदारी का वहन करने साथ-साथ रांची नगर निगम से जुड़ी समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाना बंद नहीं करेंगी. इसे भी पढ़ें -योगी">https://lagatar.in/yogi-shared-picture-with-pm-modi-on-twitter-account-wrote-poem-ek-bharat-naya-banana-hai/">योगी

ने ट्विटर अकाउंट पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा की, कविता लिखी… एक भारत नया बनाना है

तेज तर्रार महिला राजनीतिज्ञ के रूप में उभर रही हैं आशा लकड़ा

बता दें कि रांची की दूसरी बार मेयर का पद संभाल रहीं आशा लकड़ा एक तेज-तर्रार महिला राजनीतिज्ञ के रूप में उभरी हैं. प्रदेश में चाहे भाजपा की सत्ता रही हो यह गैर भाजपा की, मेयर होते हुए आशा लकड़ा हमेशा जनहित के मुद्दों पर लड़ाई लड़ती रही हैं. वर्तमान में वह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के छत्तीसगढ़ और अरूणाचल प्रदेश की प्रभारी भी हैं. वहीं हाल ही में उन्हें राष्ट्रपति की स्वीकृति से महानदी कोल्फील्डस लिमिटेड की नॉन ऑफिसियल पार्ट टाइम डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति तीन वर्षों के लिए की गई है. इसे भी पढ़ें -श्री">https://lagatar.in/jathedar-of-shri-akal-takht-sahib-said-modis-decision-ruined-the-plans-there-was-a-conspiracy-to-fight-sikhs-with-indian-government-and-hindus/">श्री

अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने कहा : मोदी के फैसले से मंसूबे ध्वस्त हुए, सिखों को भारत सरकार और हिंदुओं से लड़ाने की थी साजिश
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही